whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167799 readers visited
Loading...

Advertisement

एनएच 75 पर चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Apr-21, 06:47 PM visibility 684
Share



एनएच 75 पर चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद के नेतृत्व में मास्क चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांव पैदल चल रहे राहगीरों, बाइक चालकों, यात्री टेंपो, टैक्सी, कमांडर व प्राइवेट वाहनों को रोककर मास्क चेकिंग किया गया। जो लोग मास्क नहीं लगाए थे उन्हें अविलंब मास्क लगाकर ही चलने का निर्देश दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार व थाना प्रभारी लाल बिहारी प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 तेजी से फैल रहा है। इस वर्ष का कोविड-19 और ज्यादा घातक है। कोविड-19 से बचाव के लिए सुरक्षा व सतर्कता जरूरी है। घर से बाहर निकलते ही सभी लोग मास्क का प्रयोग करें।
Advertisement
आवश्यकता के अनुसार ही घर से बाहर निकलें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। शारीरिक दूरी का पालन करें। कोविड-19 से बचने के लिए सरकार के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का हर हाल में पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मास्क चेकिंग अभियान में नगर प्रबंधक रवि कुमार, टाउन प्लानर आलोक नारायण, पुलिस पदाधिकारी राहुल कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play