whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052198
Loading...


रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना access_time 13-Oct-25, 08:15 PM visibility 474
Share



रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, 
शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन


रमना check_circle
संवाददाता



रमना : रमना प्रखंड मुख्यालय स्थित हरीगणेश मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस स्टैंड निवासी स्वर्गीय चन्द्रशेखर सोनी की 22 वर्षीय पुत्री संगीता कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संगीता कुमारी अपने घर लौट रही थी, तभी नगर उंटारी की ओर से गढ़वा जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवती का शरीर ट्रक के पहियों में फंस गया और बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।

इसी दौरान भीड़ ने ट्रक के खलासी की पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही रमना थाना पुलिस मौके पर पहुँची और किसी तरह खलासी को भीड़ से बचाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों का सड़क जाम जारी था।

छह माह पहले हुई थी संगीता की शादी

परिजनों ने बताया कि संगीता कुमारी की शादी मात्र छह माह पूर्व बिहार के डेहरी निवासी श्रवण सोनी से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पति पक्ष और मायके दोनों जगह कोहराम मच गया। परिजन शव को देखकर फूट-फूटकर रो पड़े। पूरे रमना मुख्यालय क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

अतिक्रमण बना हादसों का कारण

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हरीगणेश मोड़ पर लंबे समय से सड़क किनारे ठेले, खोमचे और दुकानों का अतिक्रमण बना हुआ है, जिसके कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है।

पर्व-त्योहारों में यह स्थिति और भी गंभीर हो जाती है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन की चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे आए दिन दुर्घटनाएँ घट रही हैं।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play