whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156777 readers visited
Loading...

Advertisement

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा access_time 14-Oct-25, 06:08 AM visibility 200
Share



बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर नवादा विद्यालय में हुआ उत्सवमय आयोजन

बालिकाओं ने निकाली जागरूकता रैली, शिक्षा और समानता का दिया संदेश

 

नवादा पंचायत मुख्यालय स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, नवादा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं की बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की बालिकाओं ने एक जागरूकता रैली निकाली, जो विद्यालय परिसर से आरंभ होकर पंचायत भवन तक पहुंची।

Advertisement
रैली के दौरान बालिकाओं ने शिक्षा, अधिकारों और लैंगिक समानता से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

पंचायत भवन में बालिका सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बालिकाओं ने अपने विचार, आवश्यकताएं और सुझाव साझा किए।

इस दौरान उत्कृष्ट चित्रांकन तथा सुन्दर गायन हेतु वर्ग सात की छात्रा जस्मीन खान को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अन्य बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में पंचायत सचिव विनोद कुमार गुप्ता, शिक्षक नीरज श्रीधर,  आंगनवाड़ी सेविका आशा देवी, आंगनबाड़ी सेविका प्रमिला देवी, सहायिका पूनम देवी तथा विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बबीता देवी उपस्थित रहीं।

Advertisement
सभी अतिथियों ने बालिकाओं को उनके अधिकारों, शिक्षा के महत्व और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन पिरामल फाउंडेशन की 18वीं बैच की गांधी फेलो शालिनी झा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विज़न बोर्ड और बालिका सभा के माध्यम से छात्राओं ने अपने सपनों और लक्ष्यों को प्रदर्शित किया तथा शिक्षा, अधिकार और आत्मनिर्भरता पर सार्थक चर्चा की।

यह कार्यक्रम बालिकाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और समाज में उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play