whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052857
Loading...


सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा access_time 28-Apr-25, 05:01 PM visibility 3773
Share



सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  शांति निवास हाई स्कूल में छाया को किया गया सम्मानित

 शांति निवास हाई स्कूल परिवार ने अपने विद्यालय की पूर्ववर्ती छात्रा छाया कुमारी द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपलक्ष्य में सोमवार को विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छाया कुमारी ने कहा, "लगभग 14 वर्षों बाद पुनः अपने विद्यालय आकर अत्यंत खुशी हो रही है। यहां की यादें फिर से ताजा हो गईं।"

उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा दिए गए मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बलबूते उन्होंने अपने सपनों को साकार किया।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि सफलता के लिए तीन बातें अत्यंत महत्वपूर्ण हैं - मेहनत, धैर्य और समर्पण। छाया ने बताया कि उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में पाँचवें प्रयास में सफलता प्राप्त की। चार बार असफलता के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और निरंतर प्रयास करती रहीं। छाया ने कहा, "हमारा आत्मविश्वास और कठिन परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।"

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कभी वह भी उन्हीं की तरह इन्हीं कक्षाओं में बैठा करती थीं। आज वही विद्यालय उन्हें सम्मानित कर रहा है, यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण और धैर्य रखते हुए कठिन परिश्रम करें, सफलता निश्चित है।

कार्यक्रम में सदर एसडीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि शांति निवास हाई स्कूल अपने नाम के अनुरूप बिना शोर-शराबे के विद्यार्थियों की सफलता के लिए सतत कार्य कर रहा है। विद्यालय के संघर्षों का ही परिणाम है कि यहां से दो छात्र यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा में सफलता अर्जित कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सफलता में माता-पिता और गुरुजन का महत्वपूर्ण योगदान होता है। छाया ने अपने माता-पिता के संघर्षों को देखते हुए अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथक परिश्रम किया और गढ़वा जिले का नाम रोशन किया।

जिला पब्लिक स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि छाया ने सफलता हासिल कर गढ़वा को भारत के मानचित्र पर गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि नम्रता कुमारी के बाद छाया ने भी यूपीएससी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।

विद्यालय समिति के सदस्य प्रो. उमेश सहाय ने छाया को प्रशासनिक सेवा के दौरान आदर्श स्थापित करने का संदेश दिया। प्राचार्या सिस्टर रोशना ने कहा कि छाया ने शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है और आज वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

इस अवसर पर छाया कुमारी के पिता सुनील दुबे, विनोद पाल, सिस्टर लिंडा थॉमस, सिस्टर करुणा दरमन, सिकंदर खान, ओम प्रकाश शर्मा, प्रिंस पांडेय, राम विनय तिवारी, प्रेमचंद कुमार, अश्विनी कुमार द्विवेदी, रंजीत कुमार, अनीता करकट्टा, वर्षा बाखला, सोनल पांडेय, गीता कुमारी, स्वाति तिग्गा, सिस्टर ज्योति, शंभू सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।

छाया को अपने बीच पाकर खुश हुए छात्र

शांति निवास हाई स्कूल की छात्रा रह चुकीं छाया कुमारी को विद्यालय परिसर में पाकर शिक्षक और छात्र बेहद उत्साहित नजर आए। विद्यालय में दोबारा पहुंचने पर छाया भी प्रसन्न दिखीं। उन्होंने अपने सभी शिक्षकों से आशीर्वाद लिया और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बच्चे 'अफसर दीदी' के बीच पाकर अत्यंत खुश थे और कई विद्यार्थियों ने उनसे ऑटोग्राफ भी लिया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play