whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052191
Loading...


सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा access_time 16-Nov-25, 05:22 PM visibility 144
Share



सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में आज नोवा आईवीएफ फर्टिलिटी, रांची की टीम द्वारा नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक चला, जिसमें 40 से अधिक मरीजों की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें विशेषज्ञ परामर्श प्रदान किया गया।

शिविर में नोवा आईवीएफ की टीम से डॉ. निवेदिता के नेतृत्व में डॉ. सोनाली, डॉ. प्रियंका मिश्रा एवं डॉ. सुप्रिया रॉय मौजूद रहीं। इसके साथ ही स्थानीय टीम से डॉ. टी. पीयूष, डॉ. श्रीमती नीलम एवं डॉ. प्रियांशु शर्मा ने भी अपनी सेवाएँ दीं।

डॉ. नीलम ने निःसंतानता के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यदि कोई दंपति नियमित रूप से एक वर्ष तक बिना किसी गर्भनिरोधक साधन के सहवास के बावजूद गर्भधारण नहीं कर पाता है, तो इसे निःसंतानता (Infertility) माना जाता है। उन्होंने बताया कि पुरुषों में वीर्य गुणवत्ता में कमी, वेरीकोसिल, चोट, मम्प्स, डायबिटीज, अत्यधिक धूम्रपान व शराब जैसी आदतें प्रमुख कारण बन सकती हैं। इसके लिए समय पर वीर्य जांच कराना आवश्यक है।

वहीं महिलाओं में गर्भाशय, अंडाशय या फैलोपियन ट्यूब से संबंधित समस्याएँ, अनियमित माहवारी, पीसीओएस, थायराइड व प्रोलेक्टिन की गड़बड़ी प्रमुख कारण हो सकते हैं। डॉक्टरों ने सलाह दी कि पोषक तत्वों—जिंक, मैग्नीशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट—से भरपूर भोजन नियमित रूप से लेने से प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

जो दंपत्ति अक्सर दूर-दूर रहते हैं, उन्हें उचित समय (फर्टाइल विंडो) में सहवास करने के लिए कैलेंडर मेथड अपनाने की सलाह दी गई। उम्र बढ़ने के साथ निःसंतानता की समस्या बढ़ती है, इसलिए समय पर विशेषज्ञ से परामर्श लेना अत्यंत आवश्यक है।

शिविर के माध्यम से उपस्थित दंपतियों को न सिर्फ चिकित्सकीय जांच उपलब्ध कराई गई, बल्कि उनसे संबंधित सभी जिज्ञासाओं का समाधान भी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play