whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27920125
Loading...


पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-25, 07:55 PM visibility 117
Share



पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



 

पेशका (मेराल) : माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली एवं उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देशानुसार, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के मार्गदर्शन में आज मेराल प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पेशका में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के तत्वावधान में किया गया, जिसमें 7 पीएलवी (पैरा लीगल वॉलंटियर्स) ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद नियाजउद्दीन अंसारी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत पीएलवी रमाशंकर चौबे ने सर्वधर्म प्रार्थना से की।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएँ देश का भविष्य हैं, उन्हें अनुशासित रहकर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए, नशा से दूर रहना चाहिए एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए वृक्ष लगाना और उनकी सुरक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है।

पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार की स्थापना (1987) का उद्देश्य बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना इसका मूल लक्ष्य है। उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, सखी वन स्टॉप सेंटर, असंगठित मजदूरों के निबंधन, एवं सरकारी कल्याणकारी योजनाओं जैसे वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन एवं मातृत्व वंदना योजना की जानकारी दी।

पीएलवी यशवंत मिश्रा ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और महिला साक्षरता पर विशेष बल दिया।

उन्होंने कहा कि “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान और सावित्रीबाई फुले योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने नशा को समाज के लिए अभिशाप बताया और बच्चों से नशा मुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की।

पीएलवी संगीता सिन्हा ने बाल विवाह एवं बाल मजदूरी उन्मूलन पर जोर देते हुए कहा कि यदि कहीं बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयाँ हो रही हों, तो उसकी तुरंत सूचना देकर उसे रोका जाना चाहिए।

पीएलवी दीपक कुमार ने अनाथ बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना की जानकारी दी, वहीं पीएलवी मोहम्मद कलामुद्दीन ने समाज में समानता और शिक्षा के प्रसार पर बल दिया।

पीएलवी तृप्ता भानु, जो गढ़वा थाना में सेवाएं दे रही हैं, ने बच्चों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी तथा कहा कि किसी भी बहन-बेटी या महिला को किसी प्रकार की परेशानी होने पर महिला थाना से संपर्क करें, वहाँ त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA) विधिक जागरूकता फैलाने के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के शिक्षक कौशलेंद्र त्रिपाठी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play