whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26467460
Loading...


सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-25, 08:09 PM visibility 123
Share



सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, 
दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अंजुमन इतेहादुल मुस्लेमीन की बैठक 

अंजुमन इतेहादुल मुस्लेमीन गढ़वा के एक गुट के सदर सिराज खान ने रविवार को अपने आवास पर मुस्लिम समाज के लोगों की एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता नेयाज अंसारी ने की।

बैठक के दौरान अंजुमन कमेटी का विस्तार किया गया, जिसमें नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई।

नवगठित पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

उपाध्यक्ष: जहुर अंसारी, जफर इकबाल, नेयाज अंसारी, फिरोज अहमद सिद्दिकी

सचिव: हिदायतुल्लाह अंसारी

उपसचिव: फिरोज अंसारी, आसिफ अंसारी, अरसुद्दीन खान, जफरूद्दीन अंसारी

कोषाध्यक्ष: अब्दुल मनान

मीडिया प्रभारी: डॉ. इस्तेयाक रजा

सह-मीडिया प्रभारी: कलामुद्दीन अंसारी

कार्यसमिति सदस्य: अख्तर अंसारी, इफ्तेखार खान, मो. आफताबुल कादरी

संरक्षक: अब्दुल खालिक कुरैशी, नसीर खान, डॉ. मकबुल आलम, मो. नईमुद्दीन सिद्दिकी एवं मो. नेयाजुद्दीन

इस अवसर पर सिराज खान ने कहा कि वे मुस्लिम समाज से अपील करते हैं कि आपस में बंटने के बजाय एकजुट रहें।

उन्होंने कहा, “हमें एक साल का समय दें, अगर हम समाज के हित में कार्य नहीं कर सके, तो मैं स्वयं पद से इस्तीफा दे दूंगा।”

उन्होंने यह भी घोषणा की कि उनका सपना गढ़वा में अंजुमन का अपना अस्पताल स्थापित करने का है, जहाँ समाज के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा न्यूनतम शुल्क पर मिल सके। सिराज खान ने कहा कि वे एक वर्ष के भीतर अस्पताल के निर्माण की शुरुआत करेंगे।

बैठक के दौरान सिराज खान ने सिराज अहमद अंसारी पर आरोप लगाया कि वे अंजुमन में दूसरा गुट बनाने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिराज अहमद अंसारी 2011 से वक्फ कमेटी के अध्यक्ष हैं, परंतु अब तक वक्फ की आमदनी का कोई लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वक्फ की राशि का दुरुपयोग हुआ है और आवाम को जवाब देने से बचने के लिए वे समाज को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

बैठक में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play