whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28156761 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा access_time 13-Oct-25, 08:24 PM visibility 170
Share



संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा  : विनोद पाठक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की नवनिर्वाचित जिला कमिटी का सम्मान समारोह संपन्न

सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा गढ़वा की नवनिर्वाचित जिला कमिटी का सम्मान समारोह आज चिनिया रोड स्थित शिव बैंक्वेट एंड रिजॉर्ट में बड़े ही उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सूर्य वंदना से हुई। इसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष एस.एन. पाठक ने विषय प्रवेश कराते हुए अपने कार्यकाल में महासभा द्वारा किए गए विभिन्न सामाजिक कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के दौरान समाज के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्यों — डॉ. लालमोहन मिश्र, भोलानाथ पाठक, नन्द कुमार पाण्डेय, बनारसी पाण्डेय, युगल किशोर पाण्डेय, कृष्णानन्द पाठक, मुरारी पाठक, मुनिराज मिश्र एवं अरुण मिश्रा को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Advertisement

इसके बाद पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विनोद पाठक और सचिव मृत्युंजय पाण्डेय को क्रमशः शाल ओढ़ाकर पदभार ग्रहण कराया गया।

अध्यक्ष विनोद पाठक ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

अपने संबोधन में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विनोद पाठक ने कहा कि संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यों में वित्तीय अभाव को बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। साथ ही सभी बुजुर्गों के सुझावों और मार्गदर्शन का आदर करते हुए युवा वर्ग की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लिया।

सचिव मृत्युंजय पाण्डेय ने चलाने की घोषणा की सदस्यता अभियान

सचिव मृत्युंजय पाण्डेय ने कहा कि संगठन की पहुँच आम लोगों तक बढ़ाई जाएगी और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement

वरिष्ठों ने दिया आशीर्वाद, नई कमिटी को दी शुभकामनाएँ

संरक्षक मंडल के सदस्यों ने अपने संबोधन में नई कमिटी को बधाई दी और सभी को एकजुट होकर समाज सेवा की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

सभा को परशुराम पाण्डेय, अरुण मिश्रा, द्वारिकनाथ पाण्डेय, दिलीप कुमार पाठक, ब्रजेश मिश्र, सुरेश मानस, सच्चिदानंद पाण्डेय, मुरारी पाण्डेय सहित कई गणमान्य वक्ताओं ने संबोधित किया।

बैठक में अमरेंद्र पाठक, उमेश शर्मा, शशिकांत पाण्डेय, आलोक प्रियदर्शी, श्रीपति पाण्डेय, रमेश पाठक, सत्येंद्र मिश्रा, सतीश पाण्डेय, मोनू पाठक, राहुल पाठक, पीयूष पाठक, अभिषेक पाठक (गोल्डी) समेत बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play