whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27187588
Loading...


बाइक के चपेट में आने से किशोरी व महिला हुई घायल, गंभीर

location_on भवनाथपुर access_time 23-Feb-21, 11:20 PM visibility 665
Share



बाइक के चपेट में आने से किशोरी व महिला हुई घायल, गंभीर


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : मंगलवार को भवनाथपुर में घटित हुए दो घटनाओं में एक नबालिग युवती तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में दोनों को इलाज के लिये भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां से महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि नबालिग युवती का इलाज स्थानीय अस्पताल में ही किया जा रहा है। पहली घटना भवनाथपुर के छहमईलवा स्थित बिजली सब स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह आठ बजे करीब घटित हुआ, जहां एक बाइक सवार ने मुश्तकीम अंसारी के 12 वर्षीय नबालिग पुत्री तमन्ना कुमारी को धक्का मारकर घायल कर दिया। उक्त नबालिग युवती चापाकल से पानी भरकर सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान बाइक से धक्का लग गया। परिजनों ने इलाज के लिए भवनाथपुर अस्पताल में भर्ती किया,जहां पर तैनात सीएचओ लोकेश मीणा द्वारा इलाज किया गया।
जबकि दूसरी घटना मंगलवार की सुबह की की है जहां खरौंधी थाना क्षेत्र के अरंगी गांव के विजय सिंह की पत्नी सरिता देवी ने आपसी विवाद में कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, गंभीरावस्था में उसे परिजनों ने भवनाथदपुर के अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति चिंताजनक देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play