whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27125392
Loading...


पुण्यतिथि पर याद किए गए सरदार बल्लभ भाई पटेल

location_on खरौंधी access_time 15-Dec-20, 06:47 PM visibility 672
Share



पुण्यतिथि पर याद किए गए सरदार बल्लभ भाई पटेल


देवेंद्र पासवान check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड के चौरिया में कुर्मी महासभा की ओर से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। कुर्मी महासभा के लोगों ने चौरिया पटेल चौक पर स्थापित लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कुर्मी महासभा के लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि मनाते हुए उनके व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। मौके पर उप प्रमुख खरौंधी गोरखनाथ चौधरी ने कहा कि सरदार पटेल बराबर अन्याय के खिलाफ गरीब किसान मजदूरों के हित में लड़ाई मजबूती से लड़े हैं। सरदार बल्लभ भाई ने राजशाही को समाप्त कर प्रजातंत्र भारत का निर्माण कराया।अगर आज हम सभी के बीच सरदार पटेल होते तो देश का दिशा और दशा कुछ और होता।
ऐसे में हम सभी को आदरणीय सरदार पटेल के बताए गए मार्ग पर चलकर और उनके नीतियों और सिद्धांतों का अनुसरण कर उनका अखंड भारत के सपने को साकार करने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही चौरिया पटेल चौक के पास भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल द्वार का निर्माण कुर्मी महासभा द्वारा कराया जाएगा। इसमें सभी कुर्मी समाज के लोगों से आग्रह है कि यह निर्माण कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। इस अवसर पर कुर्मी महासभा के वक्ताओं ने सरदार पटेल को गरीब और पिछड़ों का मसीहा बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल पीड़ित और शोषितों की आवाज थे। उनकी समस्या को उठाकर हमेशा उसका निस्तारण कराते थे। महासभा के लोगों ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों के फलस्वरूप ही आज हमारा देश गणतंत्र बना है।
अनेक धर्म एवं भाषाओं के होते हुए भी हमारे देश में एकता कायम है। सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। इस मौके पर समाजसेवी रविंद्र प्रसाद चौधरी, अंतू पटेल, जमुना चौधरी, विमलेश कुमार चौधरी, प्रहलाद चौधरी, श्रीकिशुन चौधरी, तुलसीराम, आदित्य पासवान, रामलाल चौधरी, अजय पटेल सहित कुर्मी समाज के लोग और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play