whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220689
Loading...


अभाविप की बैठक में संगठन की गतिविधि संचालित करने को ले हुई चर्चा

location_on गढ़वा access_time 18-Oct-20, 05:02 PM visibility 688
Share



अभाविप की बैठक में संगठन की गतिविधि संचालित करने को ले हुई चर्चा


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा गढ़वा जिला इकाई का बैठक गढ़वा जिला संयोजक मंजुल शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के प्रांत मंत्री राजीव रंजन देव पांडेय उपस्थित थे। इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सहाय, पलामू विभाग प्रमुख सत्यदेव पांडेय, विभाग संयोजक निशांत चतुर्वेदी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से ऑनलाइन मेंबरशिप, विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अराजकता, नगर इकाई पुनर्गठन, कॉलेज इकाई गठन, स्थानीय नामधारी महाविद्यालय में शैक्षणिक सर्वे आदि प्रमुख विषय पर चर्चा किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश मंत्री ने कार्यकर्ताओं को परिषद के कार्य पद्धति के बारे में बताया एवं कहा कि अभाविप देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधारों के लिए लगातार निरंतर संघर्षरत है।
उन्होंने नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के कुलपति पर आरोप लगाते हुए कहा कि जहा एक ओर पूरा देश तंगहाली में जी रहा है वहीं कुलपति छात्रों से नाजायज पैसे वसूल कर गाड़ी खरीद रहे हैं।।झारखंड में हेल्थ मंत्री के बाद महँगी गाड़ी की जुनून एन.पी.यू. कुलपति डॉ.राम लखन को भी सवार है। छात्रों के द्वारा जमा किए गए शुल्क से कुलपति टॉप मॉडल इनोवा ख़रीद रहे हैं। ज्ञात हो कि दो साल पहले पूर्व के वीसी ने सफ़ारी ख़रीदा था, इसके बावजूद जहां देश अपने आर्थिक विलासिता एवं जरूरत में कटौती कर रही हैं, वहीं वीसी अपने लालफीताशाही की परम्परा से अपने आपको दूर नहीं कर पाएं हैं। विद्यार्थियों की परीक्षा शुल्क कम नहीं कर रहे, इसके इतर छात्रों के पैसों से मंहगी गाडियां खरीद रहे हैं।
बैठक में प्रदेश निजी विश्वविद्यालय सह प्रमुख बालमुकुंद दुबे, जिला सोशल मीडिया प्रमुख श्रीकांत सोनी, स्नेहित केशरी, गढ़वा नगर मंत्री अनित कुमार, नगर सह मंत्री सुमित कुमार, प्रेम कुमार, बिट्टू पाठक आदि मौजूद रहे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play