whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168045 readers visited
Loading...

Advertisement

नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाया जागरूकता कार्यक्रम

location_on मेराल access_time 02-Oct-20, 06:14 PM visibility 688
Share



नेहरू युवा केंद्र ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत चलाया जागरूकता कार्यक्रम


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल :युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक व दिनकर प्रभाकर जनसभा चैरिटेबल ट्रस्ट के फाउंडर अध्यक्ष दिनकर प्रभाकर उर्फ प्रभाकर तिवारी ने अपने युवा मंडल के सदस्यों के साथ 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर मेराल प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय से लेकर राजकृत उच्च विद्यालय के मैदान तक स्वच्छ भारत के लिए जागरूकता अभियान चलाया, साथ ही प्रभाकर तिवारी ने सभी दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने के लिए आग्रह किया एवं गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में भी सभी लोगों को जागरूक किया। साथ ही मेराल प्रखंड मुख्यालय के दुकानदारो ने शपथ लिया।
Advertisement
आगे से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करेंगे और आसपास के क्षेत्र को साफ और सुरक्षित रखेंगे साथ ही सभी दुकानदारो ने प्लास्टिक अपने दुकान से निकालकर रैली में लेकर चल रहे डस्टबिन में डाला। प्रभाकर तिवारी ने अपने प्रखंड के सभी लोगों से साल में 100 घंटे स्वच्छता के प्रति श्रमदान करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों के व्यवहार में बदलाव लाकर अच्छे स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करना है जन जागरूकता पैदा करना है। तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य और साफ-सफाई के कार्यक्रम से लोगों को जोड़ना है। क्योंकि यह स्वच्छ भारत अभियान न केवल भौतिक गंदगी की सफाई करेगा बल्कि लोगों की मानसिकता पर भी असर डालेगा।
Advertisement
साथ ही उन्होंने भारत को खुले में मल त्याग की व्यवस्था को जड़ से उन्मूलन करने का भी आग्रह किया है मानसिकता में परिवर्तन लाए और गंदगी को दूर भगाएं।अतः हम सभी को जन जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। साथ ही प्रभाकर तिवारी ने मेराल प्रखंड के उपस्थित सभी जरूरतमंद लोगों को इस कोरोना वैश्विक महामारी से बचने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play