whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157277 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

मुहर्रम अखाड़ों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा : एसडीएम

location_on गढ़वा access_time 01-Jul-25, 08:11 PM visibility 465
Share



मुहर्रम अखाड़ों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा : एसडीएम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :   

कॉफ़ी विद एसडीएम

डीजे बजाने पर प्रभावी प्रतिबंध का लिया गया सामूहिक निर्णय

 रविवार को सदर एसडीएम संजय कुमार की अध्यक्षता में साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" के विशेष सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। बैठक में विभिन्न मुहर्रम अखाड़ों एवं इंतजामिया कमेटियों के पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित थे।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं संबंधित समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement

नागरिक सुविधाओं को लेकर दिए गए सुझाव

बैठक में जुलूस मार्ग की स्थिति, जलापूर्ति, सफाई, प्रकाश व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रैफिक प्रबंधन, अग्निशमन और एंबुलेंस की सुविधा आदि से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। एसडीएम संजय कुमार ने सभी सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन पर त्वरित कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

प्रशासनिक अपेक्षाएं और मार्गदर्शन

एसडीएम ने आयोजकों से आग्रह किया कि वे अपने रूट प्लान एवं समय सारणी को अनुमंडल कार्यालय में शीघ्र जमा करें, जिससे पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रभावी तैनाती की जा सके।

Advertisement
उन्होंने कहा कि बेहतर समन्वय और संवाद से ही पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न किया जा सकता है।

डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

एसडीएम ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के निर्देशानुसार डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस निर्णय का सभी उपस्थित सदस्यों—मुखिया शरीफ अंसारी, संरक्षक सिराज खान, अंजुमन शान-ए-वतन के अध्यक्ष तबीब आलम तबीब आदि—ने एकजुट होकर समर्थन किया।

जुलूस से जुड़े निर्देशों पर चर्चा

बैठक में जुलूस की ऊँचाई, समय, मार्ग आदि विषयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Advertisement
साथ ही, मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के सदर असरुद्दीन खान, पूर्व सदर मासूम खान, महफूज कुरैशी, तनवीर आलम, मोहम्मद अतहर, इस्तेखार अंसारी, अलीजमा अंसारी, शाहबाज खान, नीलू खान, वाहिद अंसारी, वसीम खान, एजाज अंसारी, फुजैल अहमद सहित कई लोगों ने उपयोगी सुझाव दिए।

दाता कमेटी के अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने उर्स आयोजन को लेकर कई सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

अफवाहों से बचाव और सोशल मीडिया की भूमिका

एसडीपीओ नीरज कुमार ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह से बचने और सोशल मीडिया के संयमित उपयोग की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में नियंत्रण कक्ष या साइबर सेल की सहायता ली जा सकती है।

Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष जोर

एसडीएम एवं एसडीपीओ ने सुरक्षा, ट्रैफिक और विधि-व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने की बात कही। साथ ही आयोजकों से आग्रह किया गया कि वे स्वयं भी ड्रोन कैमरा और सीसीटीवी की सहायता से निगरानी रखें। अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता पर भी बल दिया गया।

हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन

एसडीएम संजय कुमार ने भरोसा दिलाया कि पर्व आयोजन को लेकर आए सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन और आयोजन समितियाँ मिलकर एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराएंगी।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि मुहर्रम एक धार्मिक पर्व है, जिसे परंपरा, श्रद्धा और अनुशासन के साथ सद्भावना के वातावरण में मनाया जाएगा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play