whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28371267 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-25, 05:41 PM visibility 682
Share



तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने गढ़वा उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपते हुए जिला समाहरणालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में तीन वर्षों से अधिक समय से पदस्थापित लिपिकों एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों के स्थानांतरण की मांग की है।

उन्होंने उपायुक्त महोदय को संबोधित ज्ञापन में लिखा है कि राज्य सरकार के उच्च अधिकारियों द्वारा बार-बार आदेश दिए जाने के बावजूद अब तक गढ़वा जिले के विभिन्न कार्यालयों में वर्षों से कार्यरत कर्मियों का तबादला नहीं किया गया है, जो न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि कार्यालयीन प्रणाली की पारदर्शिता पर भी सवाल खड़े करता है।

विजय ठाकुर ने आरोप लगाया कि लंबे समय से एक ही स्थान पर जमे लिपिक व कंप्यूटर ऑपरेटर कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं और कार्यालय को व्यक्तिगत लाभ के लिए 'लूट का अड्डा' बना दिया है।

Advertisement
उन्होंने कहा कि ये कर्मचारी अधिकारियों को झांसा देकर मनमाफिक पत्र तैयार करवा लेते हैं और उन पर हस्ताक्षर भी करवा लेते हैं, जिससे कभी भी कोई गंभीर मामला उत्पन्न हो सकता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बार-बार तबादले न होने से यह प्रतीत होता है कि कुछ अधिकारियों की भी इन कर्मियों के साथ मिलीभगत है, जिससे उगाही और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।

विजय ठाकुर ने चेतावनी दी है कि यदि 10 दिनों के अंदर इन कर्मियों का तबादला नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, राज्य निर्वाचन आयोग, ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन विभाग, राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों से पत्राचार करने को बाध्य होंगे।

Advertisement

अंत में उन्होंने आग्रह किया कि जिले के विभिन्न कार्यालयों में वर्षों से जमे लिपिकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों का शीघ्र स्थानांतरण कर आम जनता को भ्रष्टाचार से राहत दिलाई जाए, जिससे सरकारी कार्यों में पारदर्शिता और गति आए।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play