whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158084 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम : इस सप्ताह प्राइवेट स्कूल संचालकों संग संवाद करेंगे एसडीओ

location_on गढ़वा access_time 16-Mar-25, 08:56 PM visibility 729
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम : इस सप्ताह प्राइवेट स्कूल संचालकों संग संवाद करेंगे एसडीओ
एसडीएम संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने अपने साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम "कॉफ़ी विद एसडीएम" में इस बार गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के निजी विद्यालयों के संचालकों को आमंत्रित किया है। यह संवाद 20 मार्च, बुधवार को सुबह 11:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होगा।

एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र के मद्देनज़र प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य शैक्षणिक विषयों को लेकर अभिभावकों की चिंताओं को समझने और समाधान निकालने के लिए यह संवाद बेहद महत्वपूर्ण होगा। इस अनौपचारिक चर्चा में विद्यालय प्रबंधन प्रशासन के समक्ष अपने विचार रख सकेगा, वहीं प्रशासन भी अपनी अपेक्षाएँ स्पष्ट करेगा।

संवाद के मुख्य उद्देश्य:

निजी विद्यालयों की समस्याओं एवं प्रशासन से उनकी अपेक्षाओं को समझना।

Advertisement

अभिभावकों की चिंताओं और सुझावों को ध्यान में रखते हुए समुचित निर्णय लेना।

विद्यालय प्रबंधन द्वारा गढ़वा की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दिए गए सुझावों पर चर्चा करना।

एसडीओ ने सभी प्रकार के बोर्ड से संबद्ध निजी विद्यालयों के प्रबंधकों, निदेशकों एवं प्रधानाचार्यों से इस कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय प्रबंधन के व्यवहारिक सुझावों पर अमल करने हेतु आवश्यक प्रशासनिक पहल की जाएगी।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play