whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24343224
Loading...


जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वह समाज आगे बढ़ेगा : सिविल सर्जन

location_on गढ़वा access_time 08-Mar-25, 08:13 PM visibility 390
Share



जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वह समाज आगे बढ़ेगा : सिविल सर्जन
उद्घाटन करते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, स्वास्थ्य सहिया को किया गया सम्मानित

गढ़वा: शहर के कल्याणपुर स्थित आर.पी. नर्सिंग कॉलेज में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गढ़वा शहर की सभी स्वास्थ्य सहिया को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार, जिला सहिया समन्वयक रोहित कुमार, डॉ. पातंजली केशरी और अब्दुल मन्नान सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि "जहां नारी को सम्मान मिलेगा, वह समाज आगे बढ़ेगा।" उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सहिया ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

वे घर-घर जाकर महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करती हैं और सुरक्षित प्रसव, परिवार नियोजन, टीकाकरण जैसी योजनाओं में अहम भूमिका निभाती हैं। उनके योगदान से स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है।

जिला सहिया समन्वयक रोहित कुमार ने कहा कि सहिया, स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं। महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण, अस्पताल में सुरक्षित प्रसव और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि नारी शक्ति का समाज में विशेष महत्व है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक और सांस्कृतिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष यह दिवस और अधिक भव्य रूप से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य मनु जेम्स, सहायक प्राध्यापक प्रद्युम्न कुमार, अभिलाषा भारती, सुप्रिया कुमारी, प्रीति कुमारी, सचिन कुमार, शशि शेखर विश्वकर्मा, शिवम कुमार चौधरी, ओम प्रकाश यादव, राजेश विश्वकर्मा, दीपक शर्मा, राहुल प्रकाश और बबीता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





Trending News

#1
बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

#2
तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

#3
होटल में संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा, तीन मुख्य आरोपी जेल भेजे गए

location_on गढ़वा
access_time 03-Jun-25, 08:30 PM

#4
गढ़वा: होटल में पुलिस की छापेमारी, 11 हिरासत में – शहर में मचा हड़कंप

location_on गढ़वा
access_time 02-Jun-25, 09:30 PM

#5
पर्यावरण दिवस पर भवनाथपुर प्लस टू विद्यालय में पौधारोपण, शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:38 PM


Latest News

बकरीद को लेकर गढ़वा शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 11:54 PM

तीन वर्षों से एक ही स्थान पर जमे लिपिकों व ऑपरेटरों के तबादले की मांग, विजय ठाकुर ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:41 PM

पर्यावरण दिवस पर भवनाथपुर प्लस टू विद्यालय में पौधारोपण, शिक्षकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 05:38 PM

जीएन कॉन्वेंट स्कूल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:49 PM

विश्व पर्यावरण दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:45 PM

विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:39 PM

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा है : उपायुक्त

location_on गढ़वा
access_time 06-Jun-25, 12:22 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों ने रखी समस्याएं और सुझाव, एसडीएम ने दिए समाधान के संकेत

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:13 PM

गढ़वा में पंचायत सचिव संघ के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात, विकास को लेकर मिले निर्देश

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 11:05 PM

गढ़वा जिले के लिए अरविंद पटवा बने श्रम एवं कौशल विकास विभाग के विधायक प्रतिनिधि

location_on गढ़वा
access_time 04-Jun-25, 10:21 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play