whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158781 readers visited
Loading...

Advertisement

तेज़ रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

location_on गढ़वा access_time 06-Mar-25, 12:54 PM visibility 1614
Share



तेज़ रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा-रंका सड़क पर गुरुवार को लोटो पेट्रोल पंप के पास एक तेज़ रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी रंका स्वास्थ्य केंद्र में एनएम के पद पर कार्यरत हैं। रोज की तरह वह उन्हें बस में बैठाने के लिए रंका मोड़ गए थे। लेकिन बस छूट जाने के कारण उन्होंने अपनी बाइक से बस का पीछा किया। जब उन्होंने पत्नी को बस में बैठा दिया और वापस लौट रहे थे, तभी लोटो पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज़ रफ्तार पिकअप ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को एक नाबालिग चला रहा था।

Advertisement
सवाल यह उठता है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद नाबालिग कैसे गाड़ी चला रहे हैं? इस लापरवाही की कीमत एक निर्दोष व्यक्ति की जान लेकर चुकानी पड़ी।

मृतक की पहचान खरौंधी थाना क्षेत्र के खरौंधी निवासी 32 वर्षीय रजनीकांत यादव के रूप में हुई है। वे गढ़वा समाहरणालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों की मदद से शव को 108 एंबुलेंस द्वारा गढ़वा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस घटना ने एक बार फिर यातायात नियमों के पालन और पुलिस प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति कैसे मिल रही है? क्या इस लापरवाही के लिए वाहन मालिक और अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play