whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27930412
Loading...


गुरु रविदास के वचनों को अपनाना ही उनकी जयंती की सार्थकता : मिथिलेश ठाकुर

location_on मेराल access_time 13-Feb-25, 08:01 PM visibility 487
Share



गुरु रविदास के वचनों को अपनाना ही उनकी जयंती की सार्थकता : मिथिलेश ठाकुर
संबोधित करते पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



मेराल : पूर्व मंत्री ने श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती

गढ़वा। संत शिरोमणि गुरु रविदास की 648वीं जयंती जिले भर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने मेराल प्रखंड के संगबरिया गांव में रविदास समाज कल्याण संघ द्वारा आयोजित जयंती समारोह में भाग लिया। उन्होंने गुरु रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

समाज सुधार और समानता के प्रतीक थे गुरु रविदास

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि संत रविदास भारत के महान संतों में से एक थे, जिन्होंने अपने दोहों और शिक्षाओं से समाज में भक्ति व समता का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जीवनभर ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने और समानता पर आधारित समाज बनाने के लिए संघर्ष किया।

गुरु रविदास की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक

पूर्व मंत्री ने कहा कि गुरु रविदास का मानना था कि कोई भी व्यक्ति जन्म से छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उसके कर्म ही उसे महान बनाते हैं। उन्होंने समाज में भक्ति और सेवा को सर्वोपरि माना। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी "मानव सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है" जैसे उनके वचनों को अपने जीवन में उतार लें, तो गुरु रविदास की जयंती मनाना सार्थक होगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

इस अवसर पर केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, मेराल प्रमुख दीपमाला, केंद्रीय सदस्य शंभु राम, मुखिया मुखराम भारती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

जयंती समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए और गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play