whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927549
Loading...


रामा साहू और बीपीडीएवी ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश

location_on गढ़वा access_time 06-Jan-25, 07:43 PM visibility 824
Share



रामा साहू और बीपीडीएवी ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्राप्त करते विजेता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग

गढ़वा: 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 21वें दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए रामा साहू और बीपीडीएवी की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

पहले मुकाबले में रामा साहू की टीम ने आरके पब्लिक स्कूल को आठ विकेट से हराया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में आरके पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन कार्तिक और अभिनव की घातक गेंदबाजी के सामने उनकी टीम केवल 61 रनों पर ढेर हो गई। कार्तिक और अभिनव ने चार-चार विकेट लिए। आरके पब्लिक की ओर से आकाश ने सर्वाधिक 17 रन बनाए।

जबावी पारी में रामा साहू की टीम ने अजीत (21 रन) और दिव्य प्रकाश (16 रन) की मदद से छह ओवर शेष रहते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

दूसरे मुकाबले में बीपीडीएवी ने जवाहर नवोदय को 17 रनों से हराया। बीपीडीएवी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज प्रत्यूष (34 रन), ऋषभ (33 रन) और सत्यम (32 रन) ने शानदार योगदान दिया। जवाहर नवोदय की ओर से रोशन और पंकज ने दो-दो विकेट लिए।

जवाबी पारी में हिमांशु (63 रन) और रोशन (32 रन) के बावजूद जवाहर नवोदय की टीम 132 रन ही बना सकी। बीपीडीएवी की ओर से प्रत्यूष ने 3 विकेट लिए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रामा साहू के कार्तिक और बीपीडीएवी के प्रत्यूष को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सुधीर पाठक, पर्यवेक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदान किया।

विजेता टीम

इस अवसर पर सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे और कई अन्य उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play