whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927799
Loading...


कॉफ़ी विद एसडीएम : इस सप्ताह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजन होंगे आमंत्रित सदस्य

location_on गढ़वा access_time 05-Jan-25, 09:19 AM visibility 876
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम : इस सप्ताह थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजन होंगे आमंत्रित सदस्य
एसडीएम संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

क्षेत्र के थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चों से जुड़े विषयों को लेकर होगा संवाद

 प्रशासन-नागरिक संवाद की दिशा में प्रयास के रूप में आरंभ किए गए एक घंटे के विशेष कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" में इस सप्ताह ऐसे लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है जिनके बच्चे थैलेसीमिया से पीड़ित हैं।

आगामी बुधवार पूर्वाह्न 11:00 से 12:00 बजे के बीच प्रस्तावित उक्त कार्यक्रम में भाग लेने हेतु सदर अनुमंडल क्षेत्र के ऐसे अभिभावकों से खुले रूप से अनुरोध किया जा रहा है जिनके परिवार या रिश्तेदारी का कोई सदस्य थैलेसीमिया से पीड़ित है। कार्यक्रम की इस पांचवीं कड़ी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के परिजनों से जुड़े किसी सामूहिक या निजी समस्या, शिकायत के साथ-साथ सुझावों को भी सुना जाएगा।

साथ ही उनकी समस्याओं तथा सुझावों पर अमल करने हेतु प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।

कार्यक्रम "कॉफ़ी विद एसडीएम" के होस्ट अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि इस सप्ताह तकनीकी प्रकृति का विषय होने के कारण उक्त कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा विभाग के संबंधित पदाधिकारियों की भी मौजूदगी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम की यह पांचवीं कड़ी है। अब तक सेवानिवृत्त शिक्षकों, किसानों, व्यवसायियों एवं ऑटो रिक्शा चालकों के साथ चार अलग-अलग संवाद कार्यक्रम किये जा चुके हैं। आगामी बुधवार को आयोजित होने जा रहे इस विशेष कार्यक्रम में एसडीओ संजय कुमार ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के संबंधित अभिभावकों से कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play