whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162845 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

शादी से पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में मातम

location_on भवनाथपुर access_time 03-Jan-25, 11:43 AM visibility 816
Share



शादी से पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, गांव में मातम
अनूप कुमार की फाइल फोटो


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बुका गांव के 25 वर्षीय अनूप कुमार की दर्दनाक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना बुधवार को मेदिनीनगर में ओवर ब्रिज के पास हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

रिश्तेदार को छोड़ने गए थे अनूप

परिजनों के अनुसार, अनूप अपने एक रिश्तेदार को मेदिनीनगर छोड़ने गए थे। हादसे के बाद राहगीरों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में उनका रिश्तेदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे रांची रिम्स रेफर किया गया है।

शादी से पहले छाया मातम

गुरुवार दोपहर जब अनूप का शव बुका गांव पहुंचा, तो पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

Advertisement
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अनूप की शादी मार्च में तय थी, लेकिन इस दुखद घटना ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

गांव में शोक और अंतिम संस्कार

अनूप का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया। उनकी असामयिक मौत ने परिजनों और ग्रामीणों को गमगीन कर दिया। मौके पर समाजसेवी पंकज बिहारी, सुरेंद्र रावत, मोतीलाल पासवान, किशोर पासवान और राकेश पासवान ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद घर पहुंचाने में सहयोग किया।

इस हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीण अब भी इस अप्रत्याशित त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play