whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167338 readers visited
Loading...

Advertisement

आवास के लिए दो वर्षों से परेशान ऋषि साह, धरने के बाद मिला आश्वासन

location_on भवनाथपुर access_time 02-Jan-25, 11:12 PM visibility 719
Share



आवास के लिए दो वर्षों से परेशान ऋषि साह, धरने के बाद मिला आश्वासन
धरना पर बैठे ऋषि साह और उनकी पत्नी से मिलने आए एसडीओ


भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : दो साल से आवास के लिए प्रखंड कार्यालय के चक्कर काट रहे ऋषि साह ने अपनी पत्नी के साथ गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के गेट पर धरना दिया। अरसली उत्तरी निवासी ऋषि ने बताया कि कई बार आवेदन देने और धरना प्रदर्शन के बावजूद आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है।

धरना की सूचना मिलने पर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा मौके पर पहुंचे और ऋषि व उनकी पत्नी से बातचीत कर जल्द आवास उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ऋषि ने धरना समाप्त किया।

दलालों ने मांगी रिश्वत, आवास के लिए भटकते रहे ऋषि

ऋषि साह का आरोप है कि प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) नंदजी राम द्वारा हर बार जांच के नाम पर टालमटोल किया गया।

Advertisement
साथ ही, दलालों ने आवास स्वीकृत करने के लिए ₹10,000 रिश्वत मांगी। रिश्वत देने से इनकार करने पर उनकी फाइल पर कार्रवाई नहीं की गई।

पिछले धरने पर भी मिला था केवल आश्वासन

ऋषि ने बताया कि इससे पहले 16 अक्टूबर 2024 को भी उन्होंने बीडीओ कार्यालय के पास धरना दिया था। उस समय भी बीडीओ द्वारा आवास देने का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रशासन ने दिया समाधान का भरोसा

अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने ऋषि और उनकी पत्नी से कहा कि मामले की जांच कर जल्द से जल्द आवास स्वीकृत किया जाएगा। हालांकि, ऋषि ने प्रशासन की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इस बार भी आश्वासन पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वह बड़ा आंदोलन करने कोमजबूर होंगे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play