whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927724
Loading...


मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण, विभागीय जेई को सौंपा मांग पत्र

location_on गढ़वा access_time 05-Jan-25, 09:39 PM visibility 765
Share



मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने रोका सड़क निर्माण, विभागीय जेई को सौंपा मांग पत्र
मुआवाजे को लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया गांव में रविवार को 250 से अधिक ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क निर्माण कार्य रोक दिया। यह विरोध प्रदर्शन पंचायत भवन के पास सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चला। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि बिना मुआवजा भुगतान किए उनकी भूमि पर काम किया जा रहा है।

मुआवजा के बिना निर्माण कार्य पर नाराजगी

डेंटल कॉलेज मोड़ से नावाडीह गांव तक पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा बिना मुआवजा दिए भूमि अधिग्रहण कर निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिससे उनकी खेती और मकान प्रभावित हो रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं, लेकिन मुआवजा भुगतान के बिना निर्माण कार्य शुरू करना अन्यायपूर्ण है।

विभागीय अधिकारियों को सौंपा गया मांग पत्र

प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे विभागीय जेई अंकित प्रसाद और नियुक्त दंडाधिकारी मनोज कुमार शुक्ल ने ग्रामीणों से बात की। इसके बाद ग्रामीणों ने मुआवजा भुगतान की मांग को लेकर जेई को आवेदन सौंपा और प्रदर्शन समाप्त किया।

ग्रामीणों की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि डेढ़ माह पूर्व उपायुक्त से मिलकर मुआवजा भुगतान की गुहार लगाई गई थी। उपायुक्त ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द मुआवजा का निपटारा नहीं किया गया तो वे न्यायालय की शरण में जाएंगे।

मनमानी से नाराज ग्रामीण

ग्रामीणों ने कहा कि दो महीने पहले भूमि का मापी कार्य हुआ था, लेकिन उसके बाद जिला प्रशासन ने कोई नोटिस या कार्रवाई नहीं की। संवेदक द्वारा मनमानी तरीके से भूमि अधिग्रहण और निर्माण कार्य से कई ग्रामीणों के मकान टूटने और खेत बर्बाद होने की आशंका है।

ग्रामीणों की मांग

फरठिया पंचायत की बीडीसी सोनिया देवी और अन्य ग्रामीण प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर मुआवजा देने और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play