whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168340 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीओ ने औचक निरीक्षण में सदर अस्पताल कर्मियों का बढ़ाया मनोबल, दी गलतियों से बचने की नसीहत

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-24, 09:16 PM visibility 713
Share



एसडीओ ने औचक निरीक्षण में सदर अस्पताल कर्मियों का बढ़ाया मनोबल, दी गलतियों से बचने की नसीहत
औचक निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल में पूछ-ताछ एसडीओ संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार सुबह अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दिलाया। साथ ही, गलतियों की पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी भी दी।

चिकित्सकों की उपस्थिति जांची

एसडीओ संजय कुमार ने अस्पताल परिसर में सर्वप्रथम चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की। एक चिकित्सक आकस्मिक अवकाश पर थे, जबकि अन्य सभी चिकित्सक अपने कार्यस्थल पर उपस्थित पाए गए। सामान्य ओपीडी सहित सभी विभाग सुचारू रूप से संचालित हो रहे थे।

मीडिया रिपोर्टों पर चर्चा

निरीक्षण के बाद एसडीओ ने उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद महतो और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की।

Advertisement
बैठक में सदर अस्पताल के संबंध में छप रही मीडिया रिपोर्टों पर चर्चा की गई। एसडीओ ने निर्देश दिया कि प्रशासनिक और समन्वय संबंधी किसी भी समस्या को शीघ्र उनके संज्ञान में लाया जाए। साथ ही, मीडिया के साथ अस्पताल की सकारात्मक गतिविधियां और मासिक आंकड़े साझा करने पर जोर दिया, ताकि संवादहीनता की स्थिति न बने।

गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का संकल्प

एसडीओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करें और वर्ष 2025 में सदर अस्पताल को एक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा संस्थान के रूप में स्थापित करें। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष की त्रुटियों से सीख लेते हुए अब ऐसी गलतियों की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement

बैठक में उपाधीक्षक डॉ. हरेन चंद महतो, डॉ. कुमार प्रशांत प्रमोद, डॉ. माहिरु यमानी, डॉ. विमलेश कुमार और डॉ. अनुप्रिया सहित अन्य कर्मियों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

एसडीओ की यह पहल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play