whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168640 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-24, 04:21 PM visibility 710
Share



जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित समाधान का निर्देश
जनता दरबार में लोगों की समस्याएँ सुनते उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मंगलवार को नए समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा।

जनता दरबार में सबसे पहले ग्राम मझिगावा के सुजित प्रसाद ने आंगनबाड़ी सेविका के चयन में हो रही समस्या का समाधान करने का अनुरोध किया। हरिहरपुर पंचायत के ग्राम डगर की मंजू देवी ने बताया कि उनके नाम और आईडी का दुरुपयोग करते हुए गांव की अंजू देवी सेविका के पद पर काम कर रही हैं, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा।

इसी तरह, ग्राम परसोडीह के रविंद्र राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण में पड़ोसियों द्वारा बाधा डालने की शिकायत की।

Advertisement
वहीं, रमना प्रखंड के ग्राम कोरगा से आए दीपक किशोर ने NH-75 में अधिग्रहित जमीन का मुआवजा दिलाने की मांग की।

जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, रोजगार सृजन जैसी समस्याओं को उपायुक्त ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस मौके पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और प्रशासन जनता के साथ हरसंभव सहयोग करेगा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play