whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162392 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC)की द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC)की बैठक सम्पन्न

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-24, 07:58 PM visibility 703
Share



उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (DCC)की द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC)की बैठक सम्पन्न
बैठक में उपस्थित उपायुक्त , सांसद प्रतिनिधि व अन्य अधिकारी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : समाहरणालय गढ़वा के सभागार में आज उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति के द्वितीय त्रैमासिक (2024-25) की समीक्षात्मक बैठक संपन्न की गई। बैठक में उपायुक्त द्वारा पूर्व में दिए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई, जिसके उपरांत उन्होंने गढ़वा जिला अंतर्गत सभी बैंकों का सीडी रेशियो, वार्षिक साख योजना (एसीपी) 2024-25, केसीसी, पीएमईजीपी, एमएसएमई, पीएमएफएमई, महिला लखपति किसान योजना (दीदी लखपति योजना), आरसेटी, फिनांसियल इनक्लूजन समेत अन्य योजनाओं एवं विषयों को लेकर गहन समीक्षा किया। बैठक में बैंकों को अच्छे प्रदर्शन करने को कहा गया एवं निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देश दिए गए।

Advertisement
जिला अग्रणी बैंक द्वारा बताया गया कि जिले के 186 SHG के सदस्यों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। उक्त सभी बीसी सखी को पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोलने के लिए सभी बैंक को सहयोग करने हेतु निदेशित किया गया था, जिससे पंचायतों में बीसी प्वाइंट खोला जा सके। एसएलबीसी से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में 203 एसएचजी का सेविंग लिंकेज किया गया है और 374 एसएचजी का क्रेडिट लिंकेज कर दिया गया है।

उपायुक्त ने सभी बैंकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के पदाधिकारियों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं यथा- पीएमईजीपी, केसीसी, मुद्रा ऋण समेत अन्य का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुँचाने हेतु सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया।

Advertisement
उपायुक्त श्री जमुआर ने बैंकों को आगे आकर माइक्रो फिनांस करने का भी अपील किया। उपायुक्त ने केसीसी एवं पीएम किसान को लेकर प्राप्त आंकड़ों के आधार पर विभिन्न बैंकों एवं शाखाओं को पीएम किसान के लंबित आवेदन को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत करते हुए इसका पूर्णत: लाभ लाभुकों को दिलाने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में अपेक्षाकृत कम प्रगति होने पर उपायुक्त द्वारा नाराज़गी व्यक्त की गई एवं योजना से लाभुकों को आच्छादित करने में तेजी लाने का निदेश दिया। उक्त बैठक के दौरान जिन बैंकों से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए उन पर उपायुक्त द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई एवं नियमानुकूल कार्रवाई करने की बात कही गई।
Advertisement

उक्त बैठक में मुख्य रूप से माननीय सांसद के प्रतिनिधि समेत डीडीएम नाबार्ड, जिला अग्रणी प्रबंधक एके मांझी एवं एसके रंजन, आरसेटी प्रभारी इंदु भूषण लाल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र पलामू सह गढ़वा, सभी बैंकों के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play