whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168044 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-24, 04:43 PM visibility 726
Share



23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों को खेल भावना का संदेश
खिलाड़ियों से मिलते डॉक्टर निशांत और अलखनाथ पाण्डेय


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा के गोविंद हाई स्कूल मैदान में शनिवार को 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) का उद्घाटन प्रसिद्ध सर्जन सह पूर्व खिलाड़ी डॉ. कुमार निशांत सिंह, प्रतियोगिता संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, और अन्य अतिथियों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और डॉ. कुमार निशांत सिंह द्वारा बैटिंग कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।

बैटिंग कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते डॉक्टर निशांत

डॉ. कुमार निशांत सिंह ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से कहा कि खेल को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा, "जीवन के हर क्षेत्र में हार-जीत लगी रहती है।

Advertisement
मैदान पर अपने प्रतिद्वंद्वी को दोस्त समझें। 30 साल पहले मैं भी इसी मैदान में आपकी तरह खेला करता था।"

प्रतियोगिता संरक्षक अलखनाथ पांडे ने खेल के शारीरिक और मानसिक विकास में योगदान की बात कही और इसे एक अच्छा कॅरियर विकल्प बताया। पूर्व विधायक प्रतिनिधि सह अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिन्हा ने इसे खिलाड़ियों के लिए बेहतर प्लेटफार्म बताया, जहां मेहनत और अनुशासन से सफलता सुनिश्चित की जा सकती है।

अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि क्रिकेट आज का सबसे लोकप्रिय खेल है और यह मंच खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। उपाध्यक्ष धनंजय सिंह ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने और अपने करियर का सही चयन करने की बात कही।

Advertisement

सचिव आनंद कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 21 टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना का पालन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सुशील कुमार केशरी, अशोक कुमार दुबे, पीके दुबे, अनिल विश्वकर्मा, नंद कुमार गुप्ता, कमलेश दुबे, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह के दौरान खिलाड़ियों और उपस्थित दर्शकों में उत्साह देखा गया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play