whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927564
Loading...


सीपी मेमोरियल और बीएनटी सेंट मेरी ने दर्ज की शानदार जीत

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-24, 09:16 PM visibility 697
Share



सीपी मेमोरियल और बीएनटी सेंट मेरी ने दर्ज की शानदार जीत
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते सीजीएम विनोद कुमार तथा डॉक्टर कुमार पंकज प्रभात


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

खेल मानव के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक: बिनोद कुमार

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर वर्ग

 गोविंद हाई स्कूल के मैदान में जारी 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 14वें दिन दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सीपी मेमोरियल स्कूल सहिजना ने डीएवी मॉडल स्कूल को 8 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में बीएएनटी सेंट मेरी ने ज्ञान निकेतन को 49 रनों से शिकस्त देकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

पहला मैच

= विजेता टीम

डीएवी मॉडल स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस के 16 रनों की मदद से कुल 73 रन बनाए।

सीपी मेमोरियल की ओर से प्रिय राज ने तीन और शिवम ने दो विकेट चटकाए।

जवाबी पारी में सीपी मेमोरियल ने नीतीश गुप्ता के नाबाद 25 और बिपुल के 11 रनों की बदौलत महज पांच ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिय राज को दिया गया।

दूसरा मैच

= विजेता टीम

बीएएनटी सेंट मेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अक्षम के शानदार 52 रनों और अभिनव यादव के 24 रनों के योगदान से 148 रन बनाए। ज्ञान निकेतन की ओर से सैफ ने तीन विकेट झटके।

जवाबी पारी में ज्ञान निकेतन की टीम 100 रन ही बना सकी। तबरेज ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। बीएएनटी सेंट मेरी के अभिनव यादव ने दो विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अभिनव यादव को दिया गया।

खिलाड़ियों को मिला प्रेरक संदेश

इस मौके पर पूर्व खिलाड़ी और सीजीएम बिनोद कुमार ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "खेल हमारे सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। यह न केवल अनुशासन और परिश्रम का गुण सिखाते हैं बल्कि जीवन में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा भी देते हैं।"

चिकित्सक डॉ. पंकज प्रभात ने कहा, "खेल जीवन जीने की कला सिखाते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए खेलना बेहद जरूरी है। हार और जीत दोनों से हमें सबक लेकर आगे बढ़ना चाहिए।"

इस अवसर पर सह सचिव आनंद सिन्हा, दीपक, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे, अभिषेक द्विवेदी, प्रिंस खान, मनीष उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play