whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167434 readers visited
Loading...

Advertisement

पाठ्य सामग्री का वितरण: शिक्षा से आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास की ओर कदम

location_on गढ़वा access_time 28-Dec-24, 07:45 PM visibility 723
Share



पाठ्य सामग्री का वितरण: शिक्षा से आत्मनिर्भरता और सर्वांगीण विकास की ओर कदम
पाठ्य सामग्री वितरित करते समाजसेवी डॉक्टर पातंजलि कुमार केशरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आर.पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से शुक्रवार को सदर प्रखंड के सुखवाना केरवा गांव में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पातंजली केशरी ने बच्चों को कलम-कॉपी, पेंसिल, रबर और अन्य आवश्यक स्टेशनरी प्रदान की।

डॉ. पातंजली ने इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, अभिभावकों, और बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से जीवन की चुनौतियों का सामना करने की क्षमता विकसित होती है। तकनीकी युग में रोजगारोन्मुखी शिक्षा के अवसर बढ़े हैं, और अभिभावकों को बच्चों की रुचि और प्रतिभा को समझकर उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना चाहिए।

Advertisement

पुण्यतिथि पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन

कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर राधा बाबू की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर हो रहे सात दिवसीय जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के तहत किया गया। ट्रस्ट के सदस्य अब्दुल मन्नान ने बताया कि पहले दिन रक्तदान और दूसरे दिन कंबल वितरण के बाद, तीसरे दिन बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित की गई। जो छात्र-छात्राएं किसी कारणवश सामग्री प्राप्त नहीं कर सके, वे ट्रस्ट के सदस्यों से संपर्क कर सकते हैं।

शिक्षा सर्वांगीण विकास की कुंजी

डॉ. इश्तियाक रजा ने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है। यह व्यक्ति के नैतिक, बौद्धिक, और सामाजिक विकास के साथ आत्मनिर्भरता प्रदान करती है।

Advertisement
कार्यक्रम में डॉक्टर मनोज दास, डॉक्टर महबूब, डॉक्टर आदित्य प्रकाश, दामोदर राम, संतोष कुमार, आकाश केशरी, और कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम ने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों और अभिभावकों को प्रेरित किया कि वे शिक्षा को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play