whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162349 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: एसएम रामा साहू और बीएनटी संत मैरी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

location_on गढ़वा access_time 27-Dec-24, 05:26 PM visibility 1121
Share



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता: एसएम रामा साहू और बीएनटी संत मैरी ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
पुरस्कृत होते खिलाड़ी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 12वें दिन खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में एसएम रामा साहू और बीएनटी संत मैरी की टीमों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

पहले क्वार्टर फाइनल में एसएम रामा साहू की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए शांति निवास को मात्र 19 रनों पर ऑलआउट कर दिया। रामा साहू की ओर से कार्तिक ने 4 और कवि ने 3 विकेट लेकर विपक्षी टीम को मुश्किल में डाल दिया। जवाबी पारी में, रामा साहू ने शुरुआती झटकों के बावजूद रूपेश के नाबाद 16 रनों की मदद से तीन ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज की।

दूसरे क्वार्टर फाइनल में बीएनटी संत मैरी ने गत तीन वर्षों के विजेता जवाहर नवोदय विद्यालय को रोमांचक मुकाबले में हराया।

Advertisement
पहले बल्लेबाजी करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय ने सुमित (43), प्रिंस (23), और ऋषभ (21) की पारियों की बदौलत 133 रन बनाए। बीएनटी संत मैरी के गेंदबाजों में सानू ने 4, ऋतु ने 3, और सक्षम ने 2 विकेट झटके।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बीएनटी संत मैरी की टीम ने सक्षम के शानदार अर्धशतक (54) और नकी के 20 रनों के दम पर सात गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से जीत हासिल की।

मैच के बाद मेन ऑफ द मैच का पुरस्कार एसएम रामा साहू के कार्तिक और बीएनटी संत मैरी के सक्षम को प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक पीके दुबे, सचिव आनंद सिन्हा, कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे और अन्य अधिकारियों ने प्रदान किया। इस मौके पर पर्यवेक्षक पीके दुबे ने खिलाड़ियों को हार से सीखने और अपने खेल में सुधार करने का संदेश दिया।

Advertisement

प्रतियोगिता के दौरान मौजूद: अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, रोहित प्रजापति, शहजाद खान और नितेश सहित अन्य खिलाड़ी व अधिकारी। अंपायर की भूमिका में रोहन तिवारी, धीरज और आलोक कुमार रहे, जबकि कमेंट्री मनोज तिवारी और प्रिंस खान ने की।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play