whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927634
Loading...


एसडीओ ने आदिवासी बहुल बगही टोला में चौपाल लगाकर सुनीं जन समस्याएं

location_on गढ़वा access_time 24-Dec-24, 10:11 PM visibility 693
Share



एसडीओ ने आदिवासी बहुल बगही टोला में चौपाल लगाकर सुनीं जन समस्याएं
चौपाल में लोगों की समस्याएँ सुनते एसडीएम


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गुड गवर्नेंस सप्ताह

गुड गवर्नेंस सप्ताह के उपलक्ष्य में मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड की तेनार  पंचायत की आदिवासी बहुल बस्ती बगही टोला में चौपाल लगा कर जन समस्याएं सुनीं, साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बोलचाल की भाषा में जानकारी दी।

इस चौपाल में एसडीओ ने मुखिया तथा पूर्व मुखिया दोनों को बुलाया था ताकि कल्याणकारी योजनाओं की धरातलीय स्थिति की सही तस्वीर सामने आ सके।

 एसडीओ ने चौपाल में आए स्थानीय नागरिकों से आंगनवाड़ी, मिड डे मील, पीडीएस वितरण, चापानल, हाउसहोल्ड शौचालय उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी ली, वहीं विभिन्न कल्याणकारी सरकारी स्कीमों जैसे मईया योजना, अबुआ आवास योजना, सर्वजन पेंशन योजना आदि के बारे में भी जानकारी लेते हुए उन लोगों की सूचना एकत्रित की जो किसी कारणवश पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित रह गये हैं।

 बस्ती के लोगों से संवाद के क्रम में बात सामने आई कि कुछ लोगों को जाति प्रमाण पत्र या दिव्यांगता  प्रमाणपत्र बनवाने में दिक्कत हो रही है, प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण वे पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। कुछ लाभुक ऐसे भी मिले जो पेंशन, राशन, आवास आदि के लिए पात्र हैं किंतु उन्हें लाभ नहीं मिल सका है, इस पर अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से सभी को आश्वस्त किया गया कि उनकी बस्ती में ही कैंप लगाकर इन  समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही उन्होंने मुखिया श्री मंदीप सिंह को भी निर्देशित किया कि वे छोटी-मोटी जन समस्याओं को दूर करने तथा लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करते रहें।

बीडीओ को कैंप लगाने का निर्देश

संजय कुमार ने मेराल के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सतीश भगत को निर्देश दिया कि वे एक सप्ताह के अंदर अपनी देखरेख में संबंधित पदाधिकारियों/ कर्मचारियों को इस बस्ती में भेज कर कैंप लगवा कर जन समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के जो छूटे हुये पात्र और इच्छुक लाभुक हैं उनके आवेदन पत्र भरवाने की प्रक्रिया पूरी करवायेंगे।

 इस दौरान लोगों ने बस्ती के खराब पड़े चापानलों की मरम्मती करवाने तथा सोलर लाइट लगवाने की मांग भी एसडीओ के समक्ष रखी। 

चौपाल में मुखिया मंदीप सिंह, पूर्व मुखिया रामचंद्र गुप्ता के अलावा स्थानीय लोगों में अशोक राम, पारसनाथ सिंह, उदय सिंह, बलकेश विश्वकर्मा, गिरधारी सिंह, हाकिम सिंह, भजन राम, भागीरथी सिंह, लक्ष्मण राम, विश्वनाथ सिंह, कर्मदेव सिंह, अनिरुद्ध, लक्ष्मण राम, सरस्वती देवी, लालती देवी, सुशील कुमार, अमिता देवी, नीलम कुमारी, रागिनी कुमारी, लाजवंती देवी, सुंदरी देवी, अंकिता कुमारी, हाकिम सिंह आदि मौजूद थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play