whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167562 readers visited
Loading...

Advertisement

प्राकृतिक स्थलों पर पिकनिक को लेकर एसडीओ ने जारी की एडवाइजरी

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-24, 07:08 PM visibility 716
Share



प्राकृतिक स्थलों पर पिकनिक को लेकर एसडीओ ने जारी की एडवाइजरी
संजय कुमार, एसडीओ, गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : क्रिसमस तथा अंग्रेजी नव वर्ष आगमन के उपलक्ष्य में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्राकृतिक स्थलों पर पिकनिक मनाने हेतु भारी भीड़ आने की संभावना रहती है। इस संदर्भ में उक्त पिकनिक स्थलों पर विधि व्यवस्था संधारण एवं सतत निगरानी रखने हेतु अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को एसडीओ संजय कुमार की ओर से एडवाइजरी सह दिशानिर्देश जारी किए जा रहे हैं। एसडीओ ने कहा कि दिसंबर के अंत में और जनवरी माह में गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के पनघटवा डैम, अन्नराज नवाडीह डैम, यूरिया नदी, सतबहिनी मंदिर /झरना, कोयल नदी, बंडा पहाड़, गुरदी पहाड़, खोनहरनाथ मंदिर, तहले नदी, सोन नदी, चटनिया डैम, खजूरी डैम आदि स्थलों पर लोग अपने परिजनों या मित्र मंडली के साथ पिकनिक मनाने जाते हैं जहां अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने की संभावना बनी रहती है।
Advertisement
ऐसे में स्थानीय पदाधिकारी अपने स्तर से निगरानी रखेंगे, साथ ही यदि उन्हें स्थानीय परिस्थितियों अनुरूप आवश्यकता प्रतीत हो तो वे दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति हेतु भी प्रतिवेदित कर सकते हैं। संजय कुमार ने आम लोगों से भी अपील की कि वे प्राकृतिक स्थलों विशेष कर जल स्रोतों कि निकट जाने में सावधानी बरतें, गहरे पानी में जाने से बचें, अपने बच्चों तथा परिजनों को अपनी नजर में रखें। वोटिंग आदि करने से पहले सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखें। किसी भी अप्रत्याशित स्थिति के लिए स्थानीय पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर भी अपने साथ रखें। उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक पिकनिक स्थलों पर 5:00 बजे शाम के बाद रुकने की अनुमति नहीं होगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play