whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927542
Loading...


कॉफी विद एसडीएम: इस बार व्यवसायियों से होगा संवाद

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-24, 06:21 PM visibility 694
Share



कॉफी विद एसडीएम: इस बार व्यवसायियों से होगा संवाद
संजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रशासन और नागरिकों के बीच संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू किए गए विशेष कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" की तीसरी कड़ी इस बार व्यवसायियों के साथ होगी। यह कार्यक्रम बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। सदर अनुमंडल क्षेत्र के इच्छुक व्यवसायियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, जो व्यवसाय से जुड़े सामूहिक मुद्दों या अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को अनुमंडल प्रशासन के सामने रखना चाहते हैं। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में व्यवसायियों के सुझाव के अनुरूप अन्य विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि समस्याओं और सुझावों पर प्रभावी चर्चा की जा सके।
एसडीओ ने कहा कि "कॉफी विद एसडीएम" का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे समझना और उनके समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाना है। गौरतलब है कि "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम की यह तीसरी कड़ी है। इससे पहले यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त शिक्षकों और किसानों के साथ आयोजित किया जा चुका है, जिनमें नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। एसडीओ ने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के सभी जागरूक व्यवसायियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है, ताकि उनके सुझाव और समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जा सके।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play