whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167740 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

रामा साहू और जवाहर नवोदय विद्यालय ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-24, 06:12 PM visibility 780
Share



रामा साहू और जवाहर नवोदय विद्यालय ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते पूर्व खिलाड़ी संदीप गुप्ता, शिक्षक अजित कुमार, राजू पाठक, रजनीश कुमार और अन्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग गढ़वा : 23वीं गढ़वा जिला अंतर-स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के आठवें दिन जूनियर वर्ग के मुकाबलों में रामा साहू उच्च विद्यालय और जवाहर नवोदय विद्यालय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। पहले मुकाबले में रामा साहू उच्च विद्यालय ने जीपीएस सेंट्रल स्कूल को 10 विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीपीएस सेंट्रल स्कूल की टीम एम. कविराज की घातक गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 58 रनों पर सिमट गई। कविराज ने मात्र 8 रन देकर 5 विकेट लिए। जवाबी पारी में रामा साहू के सलामी बल्लेबाज यगीज (नाबाद 30) और कार्तिक (नाबाद 19) ने बिना विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल कर लिया।
Advertisement
दूसरे मुकाबले में जवाहर नवोदय विद्यालय ने डीपीएस जूनियर को 35 रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवोदय विद्यालय ने आदर्श राज (40 रन), अविनाश (23 रन), और आशीष (11 रन) की पारियों की बदौलत 106 रन बनाए। डीपीएस जूनियर की ओर से उहमत ने 4 विकेट और फिरोज तथा राजीव ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीपीएस जूनियर की टीम 72 रन ही बना सकी। नवोदय विद्यालय के गोविंद ने 2 विकेट, जबकि अमृत, अभिषेक और मदन ने 1-1 विकेट लिया। रामा साहू के एम. कविराज और जवाहर नवोदय विद्यालय के आदर्श राज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा, सचिव आनंद सिन्हा, पूर्व खिलाड़ी संदीप गुप्ता, शिक्षक अजित कुमार, राजू पाठक और रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।
Advertisement
इस मौके पर उपाध्यक्ष सियाराम शरण वर्मा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करने की प्रेरणा दी। पूर्व खिलाड़ी संदीप गुप्ता ने कहा कि खेल के दौरान मिलने वाले दबाव से निपटना जीवन के हर क्षेत्र में मददगार साबित होता है। रजनीश कुमार ने खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आग्रह किया, जबकि राजू पाठक ने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है और खिलाड़ियों को बिना दबाव के खेल का आनंद लेना चाहिए। इस मौके पर सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, आकाश कुमार, शहजाद खान, धीरज, रोहित प्रजापति और नितेश उपस्थित थे।
Advertisement
अंपायर की भूमिका रोहन तिवारी, आकाश और आलोक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर मंजय पाल रहे। मैच के कमेंटेटर मनोज तिवारी और प्रिंस खान ने अपने अंदाज से मुकाबलों में रोमांच बनाए रखा।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play