whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167350 readers visited
Loading...

Advertisement

प्रशासन की सख्ती: दानरो नदी अतिक्रमण पर कार्रवाई, कई संरचनाएं ध्वस्त, अभियान रहेगा जारी

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-24, 05:48 PM visibility 779
Share



प्रशासन की सख्ती: दानरो नदी अतिक्रमण पर कार्रवाई, कई संरचनाएं ध्वस्त, अभियान रहेगा जारी
मौके पर दल बल के साथ उपस्थित सभी पदाधिकारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



प्रशासन की सख्ती : दानरो की जद में आने वाली कई अस्थाई-स्थाई संरचनाएं ध्वस्त नदी अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार रहेगा जारी : एसडीओ गढ़वा : पूर्व निर्धारित योजना के तहत आज दानरो नदी पर हुये अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन टंडवा पुल और इसके आसपास से लेकर नदी के किनारे किनारे सहेजना की ओर जाने वाले नदी तट पर अवस्थित कई अस्थाई और स्थाई प्रकृति की संरचनाओं को तोड़ा गया। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर चलाये गये इस अभियान में अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार, पुलिस निरीक्षक ब्रज कुमार तथा सहायक अभियंता जल पथ अंचल हरे नारायण सुबह से ही अभियान में दलबल के साथ लगे रहे।
Advertisement
इस दौरान विधि व्यवस्था संधारण हेतु बड़ी संख्या में महिला और पुरुष जवानों भी तैनाती की गई थी। उल्लेखनीय है कि नदी तटों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए गढ़वा के आम नागरिकों द्वारा समय-समय पर मांग उठाई जाती रही है। माननीय न्यायालयों के स्तर से भी जल स्रोतों को अतिक्रमण मुक्त करने की दिशा में की जा रही कार्रवाई की मॉनिटरिंग की जा रही है। दानरो नदी के अतिक्रमण मुक्ति को लेकर अंचल अधिकारी गढ़वा की ओर से अतिक्रमणकारियों को नोटिस किए गए थे, कुछ लोगों ने स्वत: अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने की पेशकश की थी किंतु जिन लोगों ने नहीं हटाए उनके अतिक्रमण को आज बलपूर्वक ध्वस्त कर दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
Advertisement
बता दें कि अभियान शुरू होने के कुछ ही पलों के बाद टंडवा पुल को जाम करने की असफल कोशिश की गई जिस पर एसडीओ ने प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर ऐसा करने से मना करते हुए उन सभी को अपने कार्यालय बुलाया तथा अपने कार्यालय में उनका पक्ष सुनते हुए आवश्यक मानवीय पहल करने का भरोसा दिलाया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play