whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162376 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विधि व्यवस्था पर एसडीओ की बैठक: अतिक्रमण और भूमि विवाद पर सख्त कदम, नदी अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार से

location_on गढ़वा access_time 21-Dec-24, 08:26 AM visibility 743
Share



विधि व्यवस्था पर एसडीओ की बैठक: अतिक्रमण और भूमि विवाद पर सख्त कदम, नदी अतिक्रमण हटाने का अभियान सोमवार से
पदाधिकारियों के साथ बैठक करते अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



सदर एसडीओ ने विधि व्यवस्था को लेकर की बैठक अतिक्रमण, भूमि विवाद, निषेधात्मक कार्रवाई आदि को लेकर हुआ विमर्श अगले सप्ताह से नदी-अतिक्रमण के विरुद्ध चलेगा अभियान गढ़वा : शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने विधि व्यवस्था से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों यथा अतिक्रमण, भूमि विवाद, अवैध बूचड़खाने, निषेधात्मक कार्रवाई, अवैध शराब, शहरी यातायात आदि मामलों को लेकर विमर्श किया। सर्वप्रथम उन्होंने अंचल अधिकारी गढ़वा सफी आलम तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा सुशील कुमार से अब तक चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियानों की प्रगति और अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही इस अभियान के दौरान पदाधिकारियों के सामने आ रही व्यवहारिक दिक्कतों को भी जाना।
Advertisement
बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री नीरज कुमार तथा पुलिस निरीक्षक श्री बृज कुमार ने कहा कि अतिक्रमण विरोधी अभियानों के साथ-साथ किसी भी विधि व्यवस्था के संधारण मामले में पुलिस सदैव सक्रिय भूमिका में तत्पर है। सोमवार से नदी अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान : एसडीओ ने गढ़वा अंचल तथा नगर परिषद के अधिकारियों से दानरो नदी के अतिक्रमण हटाने की दिशा में अब तक किए गए प्रयासों और भविष्य की तैयारियों के बारे में जाना, तदनुरूप आगामी सोमवार से टीम बनाकर कार्य योजना के तहत दानरो नदी के किनारे हुए अस्थाई तथा स्थाई प्रकृति के अतिक्रमण को हटाने की दिशा में नियमानुसार कार्रवाई आरंभ करने का निर्देश दिया। अराजक तत्वों पर निषेधात्मक कार्रवाई जारी रखें: अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक मौजूद पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि गढ़वा के अराजक तत्वों को चिन्हित कर समय-समय पर उनके विरुद्ध निषेधात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा अनुमंडल कार्यालय को प्रेषित करते रहें ताकि उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि गढ़वा अनुमंडल की विधि व्यवस्था से पूरे जिले की विधि व्यवस्था प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित होती है। अवैध बूचड़खानों को चिन्हित कर होगी कार्रवाई : बैठक में निर्णय लिया गया कि अनौपचारिक स्रोतों से जानकारी जुटाकर अवैध बूचड़खानों को गोपनीय तरीकों से चिन्हित किया जाएगा, तदुपरांत कार्य योजना बनाकर संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीजे पर प्रतिबंध का हो कड़ाई से अनुपालन: अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने बैठक में मौजूद पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों से कहा कि डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सभी लोग अपने-अपने स्तर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें। उन्होंने कहा कि अवैध क्लिनिक, अवैध शराब आदि को लेकर भी कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।
Advertisement
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार के अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, पुलिस निरीक्षक बृज कुमार, नगर प्रबंधक ओमकार यादव आदि मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play