whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927524
Loading...


सफलता के लिए अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता: नीरज, बीएनटी संत मैरी और जूनियर डीपीएस ने अपने-अपने मैच जीते

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-24, 03:45 PM visibility 737
Share



सफलता के लिए अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता: नीरज, बीएनटी संत मैरी और जूनियर डीपीएस ने अपने-अपने मैच जीते
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते डीएसपी नीरज कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता जूनियर वर्ग गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में गोविंद हाई स्कूल के मैदान पर आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में बीएनटी संत मैरी और डीपीएस जूनियर की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान डीएसपी नीरज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सिक्का उछालकर मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है, लेकिन इसके साथ अच्छे स्वास्थ्य का भी बड़ा महत्व है। स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
बीएनटी संत मैरी और जिला शिक्षा निकेतन के बीच खेले गए पहले मैच में बीएनटी संत मैरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 160 रन बनाए। टीम के लिए नक्की ने 32 और सक्षम ने 16 रनों का योगदान दिया। जिला शिक्षा निकेतन की ओर से सुहेल और रीशु ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जिला शिक्षा निकेतन की टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर 76 रन ही बना पाई। रोहित ने 16, अरमान ने 15 और अभिषेक ने 14 रन बनाए। बीएनटी संत मैरी की जीत के नायक नक्की को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में डीएवी मॉडल स्कूल और डीपीएस जूनियर के बीच मुकाबला हुआ। डीएवी मॉडल स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का मौका डीपीएस जूनियर को दिया।
डीपीएस जूनियर ने आर्यन के अर्धशतक (66 रन) और उमाकांत के 10 रनों की मदद से 176 रन बनाए। डीएवी मॉडल की ओर से रितिक कुमार ने तीन विकेट लिए। जवाबी पारी में डीएवी मॉडल की टीम निर्धारित ओवरों में 72 रन ही बना सकी। टीम के लिए सूर्या ने 12 रनों का योगदान दिया। डीपीएस जूनियर के फिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। आर्यन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर उपाध्यक्ष दीपक, सचिव आनंद सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, अभिषेक द्विवेदी, रोहन तिवारी, मनीष उपाध्याय, अजीत सिन्हा, आकाश कुमार, धीरज, रोहित प्रजापति, आनंद श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा और अन्य उपस्थित थे। अंपायर की भूमिका आकाश, आलोक कुमार और विशाल कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका मंजय पाल ने निभाई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play