whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27928429
Loading...


कामरेड विनोद मिश्रा और विनोद बिहारी महतो की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-24, 12:09 PM visibility 733
Share



कामरेड विनोद मिश्रा और विनोद बिहारी महतो की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित
स्मृति कार्यक्रम में उपस्थित लोग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में 18 दिसंबर को भाकपा माले के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव कामरेड विनोद मिश्रा के 26वें और विनोद बिहारी महतो के 30वें स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुषमा मेहता के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर दोनों महान नेताओं को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान भाकपा माले नेताओं ने कहा कि आज देश में किसान, मजदूर, छात्र और नौजवान सांप्रदायिक हमलों के शिकार हो रहे हैं। भाजपा जनहित के मुद्दों को दबाकर नफरत और विभाजनकारी राजनीति को बढ़ावा दे रही है। पार्टी नेताओं ने घोषणा की कि 19 दिसंबर से गढ़वा जिले में पंचायत स्तर पर "जोहार पदयात्रा" शुरू की जाएगी।
यह अभियान एक महीने तक चलेगा, जिसमें जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित किया जाएगा। इस दौरान जनता के मुद्दों को नोट किया जाएगा, नए सदस्य जोड़े जाएंगे और जन आंदोलन को मजबूत करने की तैयारी की जाएगी। फरवरी 2024 तक 3000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जनवरी को महेंद्र सिंह के शहादत दिवस पर एक बड़ी जनसभा और 22 जनवरी को प्रमंडल स्तरीय कैडर कन्वेंशन गढ़वा में आयोजित किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य मुख्य अतिथि होंगे। नेताओं ने संगठन को गतिशील बनाने और हर स्तर पर जनसंवाद को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक आंदोलन को तेज करने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर जिला सचिव कालीचरण मेहता, राज्य कमेटी सदस्य सुषमा मेहता, जिला कमेटी सदस्य अख्तर अंसारी, अनिल तिवारी, सूर्यदेव चौधरी, मन्नू राम, सुरेश चौधरी, कुंदन मेहता, अर्जुन चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभी ने पार्टी को मजबूत बनाने और जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष तेज करने का आह्वान किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play