whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162854 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ज्ञान निकेतन, जीपीएस सेंट्रल और संत पॉल ने अपने-अपने मैच जीते

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-24, 12:06 PM visibility 737
Share



ज्ञान निकेतन, जीपीएस सेंट्रल और संत पॉल ने अपने-अपने मैच जीते
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते अतिथि


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित 23वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दूसरे दिन तीन रोमांचक मुकाबले खेले गए। जीपीएस सेंट्रल स्कूल ने ज्ञान भारती बेलचंपा को 74 रनों से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। जीपीएस सेंट्रल स्कूल ने अजमल के 40 और रेहान के 27 रनों की मदद से निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 135 रन बनाए। ज्ञान भारती की टीम 61 रनों पर सिमट गई। जीपीएस सेंट्रल के प्रिंस और आमिर ने 2-2 विकेट चटकाए। दूसरे मैच में संत पॉल एकेडमी गढ़वा ने साईं पब्लिक स्कूल को 8 विकेट से हराया। साईं पब्लिक स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 39 रनों पर ढेर हो गई। संत पॉल के उत्कर्ष, आर्य और शिवम ने 2-2 विकेट लिए।
Advertisement
जवाब में संत पॉल ने शुभम के 16 और उत्कर्ष के नाबाद 8 रनों की मदद से मात्र 3 ओवर में जीत हासिल कर ली। तीसरे मुकाबले में ज्ञान निकेतन रेहला ने एआरडी पब्लिक स्कूल को 9 विकेट से हराया। एआरडी पब्लिक स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। ज्ञान निकेतन की ओर से फरहान और फहीम ने 3-3 विकेट लिए। फरहान ने 31 रन बनाकर अपनी टीम को एक विकेट खोकर लक्ष्य तक पहुंचा दिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अजमल (जीपीएस सेंट्रल), उत्कर्ष (संत पॉल एकेडमी) और फरहान (ज्ञान निकेतन) को दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में दीपक, चंद्रभूषण सिन्हा, ललन सोनी, आनंद सिन्हा, प्रिंस सोनी और रोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कंचन साहू, नवनीत शुक्ला, अभिषेक द्विवेदी, मनीष उपाध्याय, मंजय पाल आकाश, सोनू, विकास जयसवाल, रजनीश कुमार, मुकेश सहित कई गणमान्य व्यक्ति और दर्शक उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play