whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27927630
Loading...


शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने में एकल विद्यालय की पहल सराहनीय: एसडीओ

location_on गढ़वा access_time 16-Dec-24, 06:57 PM visibility 754
Share



शिक्षा और खेल को बढ़ावा देने में एकल विद्यालय की पहल सराहनीय: एसडीओ
उपस्थित अधिकारी एवं खिलाड़ी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रामासाहू उच्च विद्यालय के मैदान में सोमवार को एकल अभियान अभ्युदय युथ क्लब द्वारा अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा सदर एसडीओ संजय कुमार, क्लब के गढ़वा अंचल उपाध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी, सचिव अरुण कुमार मेहता, संगठन सचिव सियाराम शरण वर्मा, और बंशीधर प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ संजय कुमार ने एकल विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए यह संस्था सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और एकल विद्यालय इस दिशा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने ऐसे आयोजनों में सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया। क्लब के गढ़वा अंचल उपाध्यक्ष डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि एकल विद्यालय बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने खेलकूद और शिक्षा को बच्चों के भविष्य निर्माण का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस अवसर पर सचिव अरुण कुमार मेहता, संगठन सचिव सियाराम शरण वर्मा, बंशीधर प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया, और विजेताओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play