whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162394 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, तीन सप्ताह में आत्मसमर्पण का निर्देश

location_on गढ़वा access_time 14-Dec-24, 05:53 PM visibility 761
Share



गढ़वा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, तीन सप्ताह में आत्मसमर्पण का निर्देश
फ़ाइल फ़ोटो पिंकी केसरी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष पिंकी केसरी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। झारखंड उच्च न्यायालय ने लगभग 9 साल पुराने वित्तीय अनियमितता के एक मामले में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। न्यायालय ने उन्हें तीन सप्ताह के भीतर गढ़वा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया है। इससे पहले गढ़वा जिला एवं सत्र न्यायालय ने भी उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। गढ़वा न्यायालय से निराशा मिलने के बाद पिंकी केसरी ने झारखंड उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। एबीएन नंबर 5626/2024 के तहत इस मामले की सुनवाई न्यायिक दंडाधिकारी राजेश शंकर की अदालत में हुई, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।
Advertisement
यह मामला 2015 में गढ़वा नगर परिषद के विकास कार्यों में कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ा है। इसमें टाउन हॉल, बस स्टैंड के जिर्णोद्धार, डस्टबिन और एलईडी लाइट की खरीद में गड़बड़ी के आरोप शामिल हैं। उस समय नगर परिषद के उपाध्यक्ष अनिल कुमार पांडे ने इन गड़बड़ियों के खिलाफ आंदोलन किया था, जिसके बाद जांच समिति का गठन किया गया। जांच रिपोर्ट में तत्कालीन नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी, उनके पति संतोष केसरी, कार्यपालक पदाधिकारी, और कार्यपालक अभियंता सहित अन्य को इन गड़बड़ियों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। अब, उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद पिंकी केसरी को जेल जाना पड़ सकता है। करीब 9 साल पुराने इस मामले ने गढ़वा नगर परिषद में कथित वित्तीय अनियमितताओं को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play