whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205995
Loading...


ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दस दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, प्रमाण पत्र वितरण

location_on गढ़वा access_time 14-Jul-24, 04:59 PM visibility 692
Share



ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में दस दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण संपन्न, प्रमाण पत्र वितरण
प्रमाण पत्र के साथ प्रशिक्षु एवं निदेशक इंदु भूषण लाल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गाय पालन रोजगार का बेहतर साधन: निदेशक गढ़वा : गढ़वा सदर प्रखंड के चिरोंजिया स्थित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दस दिवसीय गाय पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस मौके पर संस्था के निदेशक इंदु भूषण लाल और फैकल्टी मिथलेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया। इंदु भूषण लाल ने कहा कि गढ़वा जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए, यदि किसान कृषि कार्य के साथ-साथ गाय पालन भी करते हैं, तो उन्हें अधिक लाभ मिल सकता है। गढ़वा में दूध की बढ़ती मांग और बेहतर बाजार की उपलब्धता के कारण गाय पालन का रोजगार बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण के दौरान गाय पालन से संबंधित दी गई जानकारी को अमल में लाने और इस व्यवसाय से लाभान्वित होने की बात कही।
मिथलेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशिक्षुओं को गाय पालन का रोजगार अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बैंक की ओर से ऋण मुहैया कराते हुए उन्हें स्वावलंबी बनाने में मदद की जाएगी। इस कार्यक्रम में संस्थान के रुस्तम अली, अभिषेक तिवारी, सुरेंद्र कुमार और प्रद्युमन भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन प्रशिक्षुओं के उत्साह और नए ज्ञान के साथ हुआ, जो भविष्य में उनके लिए लाभकारी साबित होगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play