whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27161585
Loading...


उमाकांत को मिली केंद्रीय सचिव की जिम्मेवारी, सुदेश की नजर पलामू प्रमंडल पर

location_on गढ़वा access_time 05-Jul-24, 06:52 PM visibility 696
Share



उमाकांत को मिली केंद्रीय सचिव की जिम्मेवारी, सुदेश की नजर पलामू प्रमंडल पर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने गढ़वा के पुराने राजनीतिक घराने के सफल व्यवसायी और समाजसेवी उमाकांत तिवारी को आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। उमाकांत का परिवार जिले के सबसे पुराने राजनीतिक -सामाजिक घराने के तौर पर जाना जाता है। इनके पिता स्व. बैजनाथ तिवारी ख्यातिप्राप्त समाजसेवी थे। स्वयं उमाकांत भी दर्जनों समाजसेवी और स्वयंसेवी संगठन से सक्रिय तौर पर जुडे हैं। आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश ने अपनी पार्टी की पलामू प्रमंडल में मजबूती के लिए प्रयासरत रहते हैं लेकिन झारखंड नामधारी पार्टियों के लिए पलामू की राजनीति अनुकूल नहीं रही। तमाम कोशिशों के बाद पहली बार लोकसभा के लिए झामुमो के टिकट से कामेश्वर बैठा की जीत के बाद पार्टी के बडे नेता मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा में झामुमो के लिए जमीन तैयार करने में जमकर पसीना बहाया पर लगातार 10 साल की सर्वकर्म परिश्रम के बाद परिस्थितिजन्य स्थिति में पहली बार प्रमंडल में दो सीटों गढ़वा और लातेहार पर झामुमो का खाता खुला था।
आजसू पार्टी ने भी 2007 के उपचुनाव में डालटनगंज सीट से चर्चित नेता स्व. अनिल चौरसिया पर दांव खेला था। 2009 में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे बागी नेता जवाहर पासवान को टिकट देकर लड़ाया लेकिन कुछ महीने बाद ही जवाहर ने सुदेश का साथ छोड़ दिया। पिछले 2019 के चुनाव में हुसैनाबाद के विधायक शिवपूजन मेहता नें आजसू में प्रवेश किया और अभी भी बने हुए हैं लेकिन उनकी गतिविधी हुसैनाबाद के अंदर ही रही है। ऐसे में ब्राह्मण मतदाता बहुल गढ़वा से बेदाग छवि के उमाकांत तिवारी को पार्टी में शामिल कर महत्वपूर्ण जिम्मेवारी देकर सुदेश महतो ने इनसे जो उम्मीद की है वह उमाकांत कितना पूरा करते हैं, इस पर जिले में आजसू का भविष्य निर्भर करेगा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play