whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27220516
Loading...


भवनाथपुर में फेंका मिला नवजात बच्चा, मॉर्निंग वॉक में निकली महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाई अस्पताल

location_on भवनाथपुर access_time 01-Sep-20, 10:11 AM visibility 674
Share



भवनाथपुर में फेंका मिला नवजात बच्चा, मॉर्निंग वॉक में निकली महिलाओं की सूचना पर पुलिस ने पहुंचाई अस्पताल


पूनम चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर (गढ़वा) : टाउनशिप भाया कांडी मुख्य पथ के बगल में एक झाड़ी में नवजात बच्चा फेंका हुआ मंगलवार की अहले सुबह पांच बजे पाया गया है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सीवी सिंह ने बच्चे को अपने कब्जे में लेकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां प्रभारी डॉ दिनेश सिंह से राय सुमारी के बाद चिकित्सको ने उसे बेहतर ईलाज के लिए श्री बंशीधर नगर एमटीसी सप्ताल में रेफर कर दिया है। घटना के बारे में बताया जाता है कि मंगलवर की सुबह शोभा देवी, पति सुरेंद्र कुमार यादव चचरिया निवासी वर्तमान में सेल के आवासीय परिसर टाउनशिप में ही रहते हैं, दो तीन महिलाओं के साथ सुबह आए दिन की भांति टहलने निकली थी।
जिन्हें कांडी मुख्य पथ के एक झाड़ी में बच्चा की रोने की आवाज़ आई जिससे महिला की ममता जाग गई। उन्हें झाड़ी में एक बच्चा मिला जिसके माथे में चोट लगी थी। उक्त महिला बच्चे को अपने घर ले जाकर नहलाई व पुलिस के पहुंचने के बाद बच्चे को पुलिस को सौंप दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एएनएम अचला कुमारी ने बताया कि बच्चे का वजन एक किलो तीन सौ ग्राम है, जो बहुत ही कम है। जबकि सामान्य बच्चे का वजन ढाई किलो होना चाहिये। घटना की सूचना मिलने पर भवनाथपुर चाइल्ड वेलफेयर कर्मी महेश्वर बैठा ने वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त कर, गढ़वा सीडब्लूसी को आगे की करवाई के लिए सूचित कर दिया है। जबकि बच्चे के साथ महिला रंजू देवी को देख रेख में भेजा गया है। लोगों के अनुमान के मुताबिक उक्त नवजात बच्चा किसी कुंवारी लड़की का हो सकता है जिसने लोक लाज की डर से उसे फेंक दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play