whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28380439 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 31-Oct-23, 05:55 PM visibility 733
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : नगर पंचायत क्षेत्र के मझिआंव खुदॅ गांव निवासी सह प्रावि गहीड़ी के पारा शिक्षक रामप्रवेश पाठक लगभग 55 वर्ष की मृत्यु सोमवार को अहले सुबह हो गई।मिली जानकारी के अनुसार उनका अचानक तबियत खराब होने पर बनारस ले जाया जा रहा था कि इसी क्रम में स्थिति ज्यादा खराब होने पर उन्हें गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ईलाज के दौरान रविवार के भोर यानि सोमवार को अहले सुबह में लगभग तीन बजे मृत्यु हो गई। जिनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव मझिआंव कोयल नदी के बैलगाड़ी घाट पर सोमवार को कर दिया गया।इस मौके पर राधा कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर मेहता, बीआरसी कार्यालय के एमडीएम प्रभारी रमाकांत तिवारी, नागेंद्र पाठक, अखिलेश पाठक,राकमवि के हेडमास्टर रामाकांत तिवारी,रामवि अखौरी तहले के हेडमास्टर अनिस अहमद,मनोज मिश्रा ,अरुण सिंह, देव कुमार प्रसाद,अजय पाण्डेय,युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी, सहित काफी संख्या में शिक्षक एवं ग्रामीण अंतिम संस्कार में शामिल हुए ।
Advertisement
इधर पारा शिक्षक की अचानक हुई मृत्यु से शिक्षा विभाग में शोक का लहर दौड़ पड़ा। उधर प्रावि गहीड़ी, एवं मझिआंव के रामवि,राकमवि,अखौरी तहले,सहित अन्य स्कूलों में शोक सभा आयोजित कर मृत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रखकर भगवान से प्रार्थना की गई।प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विद्यासागर मेहता ने बताया कि मृतक पारा शिक्षक राम प्रवेश पाठक एक हंसमुख एवं मिलनसार शिक्षक थे । कार्यपालक ने दुकानों का ट्रेड लाइसेंस का किया जांच: कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र के चंद्रवंशी पेट्रोल पंप से लेकर बकरी बाजार तीन मुहाने चौक तक सभी दुकानों का ट्रेड लाइसेंसों की जांच पुलिस बल के साथ की गई। जिसमें टीवीएस शोरूम, बजाज शोरूम, फैशन जोन कपड़ा दुकान,राज फर्नीचर दुकान, जावेद अंसारी ग्रेज दुकान, रानी सिलाई सेंटर सहित अन्य दुकानों में जांच की गई।
Advertisement
जिनके पास ट्रेड लाइसेंस नहीं था ,उन दुकान दारो को फाईन काटा गया। जिसमें लगभग नगर पंचायत को ₹30हजार के राजस्व की प्राप्ति हुई। साथ ही कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा सभी दुकानदारों एवं व्यवसाईंयों को अपने-अपने दुकान का ट्रेड लाइसेंस बनवाने की निर्देश दी है अन्यथा सभी को फाइन लगाया जाएगा। इस मौके पर सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव, प्रधान लिपि अनूप कुमार तिवारी, नाजीर अमित पाठक, विकास सिंह सहित नंप के अन्य कमॅचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। गढ़वा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मझिआंव प्रखंड के बुढीखाड़ गांव में जागा यादव के बड़े भाई स्वर्गीय चानदेव यादव का आकस्मिक निधन की जानकारी पाते ही राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सह भावी विधायक प्रत्याशी ई० श्याम दास सिंह यादव जी ने मृतक के निवास स्थान बुढीखाड़ में जाकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किये एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किये।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play