whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167011 readers visited
Loading...

Advertisement

सदर थाना गढ़वा में पुलिस के जवान के साथ मारपीट को लेकर पुलिस मेंस एसोसिएशन और ऑफिसर एसोसिएशन आमने - सामने

location_on गढ़वा access_time 30-Aug-20, 06:43 PM visibility 717
Share



												सदर थाना गढ़वा में पुलिस के जवान के साथ मारपीट को लेकर पुलिस मेंस एसोसिएशन और ऑफिसर एसोसिएशन आमने - सामने


आयुष तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर थाना परिसर में आज एक अजीबो - गरीब घटना घटी, जिसमें दूसरे को सुरक्षा देने वाले कानुन के रखवाले आपस में ही भिड़ गए। भीडे भी हैं तो ऐसा वैसा नहीं एक जवान घायल है, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पुलिस का अधिकारी के साथ भी मारपीट किया गया है जिसे लेकर पुलिस मेंस एसोसिएशन तथा ऑफिसर एसोसिएशन के बीच तनाव व्याप्त है। दरअसल इसकी शुरुआत आज सुबह करीब 10:30 बजे तब हुई जब महीनों से छुट्टी पर घर नहीं गए जवान रमेश उरांव, गढ़वा सदर थाना के थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत के पास छुट्टी लेने पहुंचा उसे छुट्टी नहीं मिली। जिससे जवान आपे से बाहर हो गया तथा गाली गलौज देना शुरू कर दिया , जवान से गाली सुनकर थाना प्रभारी भी कहां पीछे रहने वाले थे।
Advertisement
वे भी हमलावर हो गए और अपने सहायक परिचालित पुलिस अवर निरीक्षक स्वामी रंजन ओझा के साथ मिलकर पहले जवान को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। फिर उसे बंधक बना लिया। जब इसकी सूचना पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा को मिली तो वे जवानो के साथ थाना पहुंचे तथा बंधक बनाए गए जवान को मुक्त कराते हुए जमकर बवाल काटा। देखते ही देखते गढ़वा थाना परिसर रण क्षेत्र में तब्दील हो गया। वहां घंटों हंगामा होता रहा। इस दौरान पुलिस के जवानों ने भी थाना प्रभारी व उनके सहयोगी पदाधिकारी पर हमले की कोशिश की। इस क्रम में स्वामी रंजन ओझा के साथ मारपीट भी किया गया। स्थिति बिगड़ते गई दोनों ओर से मामला तूल पकड़ लिया। पुलिस मेंस एसोसिएशन के तर्ज पर ऑफिसर एसोसिएशन की ओर से भी संगठन के अध्यक्ष सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो ने कमान संभाल ली और दोनों ओर से थाना में आमने - सामने की लड़ाई शुरू हो गई।
Advertisement
जवानों ने अपना हथियार रख दिया और कहा कि जब तक देषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक वे लोग हथियार उठाएंगे और ना ही ड्यूटी करेंगे तथा इसकी शिकायत पलामू क्षेत्र डीआईजी से किया। डीआईजी के द्वारा गढ़वा मुख्यालय डीएसपी दिलीप खलखो को इस मामले की जांच की जिम्मेवारी दी गई है। जांच टीम में शामिल सार्जेंट मेजर आनंद राज खलखो को भी रखा गया है। श्री खलखो ने कहा कि थाना में पदाधिकारी और जवान के बीच मारपीट हुई है। मामला को जांच कर सलटाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि इस संबंध में पुलिस मेंस एसोसिएशन के गढ़वा जिला अध्यक्ष रवि कुशवाहा ने कहा कि जवान के साथ मारपीट करना सरासर गलत है और जब तक गढ़वा थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत और एसआई स्वामी रंजन पर एफआईआर करते हुए दोनों का तबादला नहीं किया जाएगा वे लोग थाना में ही डटे रहेंगे।
Advertisement
खबर लिखे जाने तक शाम 7 बजे तक थाना परिसर में पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी और ऑफिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी एक दूसरे के खिलाफ मोर्चाबंदी के अंदाज में में डटे हुए थे। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस राव खोतरे भवनाथपुर के अरसली में उत्पन्न विवाद को निपटाने गए हुए थे, लिहाजा उनका गढ़वा लौटने का भी इंतजार किया जा रहा है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play