whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28057369 readers visited
Loading...

Advertisement

प्रवासी मजदूरों के लिए किया गया शुभारंभ हरित क्रांति योजना

location_on श्री बंशीधर नगर access_time 11-Jun-20, 07:07 PM visibility 714
Share



																		प्रवासी मजदूरों के लिए किया गया शुभारंभ हरित क्रांति योजना
हरित क्रांति योजना के अंतर्गत काम करते प्रवासी मजदूर


अमरेश विश्वकर्मा check_circle
संवाददाता



श्री बंशीधर नगर : बंशीधर नगर मुख्यालय के नगर उंटारी प्रखंड में हरित क्रांति योजना जो खास कर प्रवासी मजदूरों के लिए झारखंड सरकार द्वारा लाया गया है, जिसका बड़े स्तर पर शुरुआत कर दिया गया है। नगर उंटारी प्रखंड के 12 पंचायतों में आठ पंचायतों में कुल 45 बागवानी योजनाओं का शुभारंभ कर दिया गया है। जिसमें से कुछ योजनाओं में पचास प्रतिशत से अधिक कार्य कराया जा चुका है तथा कुछ में कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। नगर उंटारी प्रखंड के हुलहुलाखुर्द पंचायत में बागवानी -3 सविता देवी, राधा देवी, इंद्रावती देवी जिसमें कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। नरही पंचायत में 8 बागवानी श्रवण कुमार पासवान, संजय कुमार सिंह, जोखन चौधरी सहित आठ।
Advertisement
कुशदण्ड पंचायत में 5 बागवानी योजना निर्मला देवी, नागवंती देवी, गमलावती देवी, रामा भोगता, मोहरमालती देवी कार्य प्रारंभ।चितबिश्राम पंचायत में 8 बागवानी रघुराज पांडेय, धनन्जय पांडेय, सतीश पांडेय, कन्हैया पांडेय, गंगा साह, दिनेश्वर साह, श्रवण साह, जया देवी कार्य प्रारंभ। कुम्बा खुर्द पंचायत में बागवानी 7 जगत नारायण मेहता, दिलीप मेहता, गोपाल मेहता, नंद किशोर मेहता, निर्मला देवी, प्रतिमा देवी, उषा देवी कार्य प्रारंभ। बिलासपुर पंचायत में बागवानी 4 संजय मिश्रा, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, जितेंद्र कुमार मिश्रा कार्य प्रारंभ नहीं।भोजपुर पंचायत में बागवानी 5 जितनी देवी, संजय भोगता, सोनमतिया देवी, कमलेश सिंह, सुजीत कुमार भोगता कार्य प्रारंभ।
Advertisement
हलिवंता कला में बागवानी 5 कुसुम देवी, रंभा देवी, राजेन्द्र प्रसाद जयसवाल, अम्बर चौबे, ललिकान्त चौबे। जिसमें प्रवासी मजदूर कार्य कर रहे हैं। जबकि पाइन के पानी की किल्लत से जूझ रहे गरबाँध पंचायत में बागवानी की कोई योजना नहीं लिया गया है। जबकि कोलझिकि और कधवन पंचायत में कोई योजना नहीं लिया गया। जबकि पिपरडीह पंचायत में मुखिया व रोजगार सेवक द्वारा कोई रुचि नहीं लिया जा रहा है। जिससे कोई योजना का चयन नहीं किया गया है। इस योजना की शुरुआत मनरेगा के तहत किया गया है। जिससे प्रवासी मजदूरों को कार्य मिल सके और उनमें से कोई भी भूख से मरने न पाए। जबकि सच्चाई यह है कि मनरेगा के तहत जो मजदूरी मजदूरों को दिया जा रहा है, उससे मजदूर संतुष्ट नहीं है।
Advertisement
इतना ही नही जो किसान अपने जमीन में बागवानी योजना का शुरुआत कर चुके हैं वे अपने आप को बेबस महसूस कर रहे हैं। इसका कारण लाभुक किसानों ने बताया कि एक तो मनरेगा से दिए जा रहे मजदूरी पर मजदूर नहीं मिल रहे है, दूसरे मास्टररोल पर हस्ताक्षर करने पर मुखिया द्वारा परसेंटेज की मांग किया जा रहा है। नहीं देने पर योजना बन्द कर देने की धमकी भी दी जा रही है। किसानों ने बताया कि जमीन हम दे, पैसा मजदूरों को मिले फिर भी कमीशन भी हमही दे। लाभुकों के साथ पदाधिकारी भी परेशान हैं। उच्च पदाधिकारियो के दबाव में छोटे कर्मचारी भी परेशान हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play