whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218197
Loading...


विधायक भानु ने आर्सेनिक एल्बम 30 का किया निःशुल्क वितरण

location_on रमना access_time 24-Aug-20, 06:22 PM visibility 665
Share



						विधायक भानु ने आर्सेनिक एल्बम 30 का किया निःशुल्क वितरण
रोग प्रतिरोधक दवा का वितरण करते भानुप्रताप शाही


नीरज पाठक check_circle
संवाददाता



रमना(गढ़वा) : कोविड-19 से बचाव, रोकथाम व लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा विधायक भानु प्रताप शाही ने सोमवार को जामा दो उच्च विद्यालय रमना के सभागार में होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का निःशुल्क वितरण ग्रामीणों के बीच किया। विधायक भानु ने कहा कि कोविड-19 से बचाव व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए क्षेत्र के 50 हजार परिवार के बीच होम्योपैथिक दवा आर्सेनिक एल्बम 30 का वितरण किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक घर में जाकर दवा देंगे। जनमानस की सेवा के लिए जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक महकमा, बुद्धिजीवी व पूंजीपति वर्ग आगे आएंगे तभी कोरोना को हराया जा सकता है। यदि देश में लॉकडाउन नहीं लगता तो आज करोड़ों-करोड़ लोग कोरोना वायरस की चपेट में होते जब तक इसका कारगर दवा बाजार में भरपूर मात्रा में उपलब्ध नहीं हो जाता है, तब तक सरकार व प्रशासन के सुझाव पर अमल करना होगा।
उन्होंने झारखंड सरकार पर हमला करते हुए कहा कि स्थानीय सरकार बंद मे विश्वास करती है सभी विकास योजनाओं को सरकार बंद कर दी है। सिर्फ केंद्र प्रायोजित मनरेगा, पीएम आवास और राशन वितरण की योजना संचालित हो रही है।उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला के बच्चा बच्चा जानता है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास और भानु प्रताप शाही के प्रयास से रमना मे भागोडीह ग्रिड बनकर तैयार हुआ है। हम ग्रिड उद्घाटन के श्रेय लेने के होड़ में नहीं है। मेरा सपना है कि गढ़वा वासियों को 20 घंटा बिजली मिले।हम काम करने मे विश्वास रखते हैं। वर्तमान सरकार 20 घंटा बिजली आपूर्ति करें।कार्यक्रम को चंद्रिका प्रसाद, अजय कुमार सिंह, श्री प्रसाद गुप्ता आदि ने संबोधित किया।
मौके पर भाजपा कार्यकर्ता भानु गुप्ता, पंकज कुमार सिंह, जोखू सिंह, राजेश सिंह, राजकुमार सिंह, कुमार गौरव, कंचन सिंह, बलजीत कुमार सोनी, शंकर चंद्रवंशी, शशि चंद्रवंशी, अजय बैठा, सुजीत ठाकुर, संजय ठाकुर, सुमन गुप्ता, हेमंत पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play