whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199710
Loading...


योजनाओं के लाभुकों के बीच ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में योजनाओं के अनुरूप राशि का किया गया हस्तांतरण

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-22, 06:10 PM visibility 664
Share



योजनाओं के लाभुकों के बीच ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में योजनाओं के अनुरूप राशि का किया गया हस्तांतरण


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वर्तमान सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन द्वारा प्रोजेक्ट भवन रांची से राज्य के विभिन्न जिलों के विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच ऑनलाइन डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में योजनाओं के अनुरूप राशि का हस्तांतरण किया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री सोरेन द्वारा विभिन्न माननीय मंत्रियों, विभिन्न जिले के उपायुक्तों एवं लाभुकों से वर्चुअल रूप से बात करते हुए योजनाओं से लाभुकों के आच्छादन के विषय में बात की गई। गढ़वा जिले के उपायुक्त रमेश घोलप द्वारा विभिन्न योजनाओं यथा- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना एवं कल्याण विभाग के तहत मिलने वाले प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत लाभुकों के बीच हस्तांतरित किए गए राशि के विषय में बताया गया कि मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना के अंतर्गत दिनांक- 27 दिसंबर 2022 तक कुल प्राप्त किये गए 2 लाख 8 हज़ार 2 सौ 70 आवेदनों के विरुद्ध कैटेगरी ए के वैसे लाभुक जो जीविकोपार्जन हेतु मुख्यतः कृषि पर निर्भर हैं तथा जिनके द्वारा वर्ष 2022 की खरीफ की बुवाई नहीं की गई है, परंतु पूर्व में पारंपरिक रूप से बुवाई करते रहे हों, सुखाड़ से प्रभावित ऐसे कृषकों को ₹3500 की दर से कुल 58450 कृषकों के बीच ₹20 करोड़ 45 लाख 75 हज़ार की राशि उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से पहुँचाई गई है।
इस प्रकार झारखंड के जिलों में लक्ष्य प्राप्ति में गढ़वा का पांचवा स्थान है। पंजीकृत किए गए शेष कैटेगरी ए, बी एवं सी के कृषकों के आवेदनों पर जांचोपरांत राशि का हस्तांतरण करने का कार्य किया जाएगा। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत अबतक गढ़वा जिले के कुल 31288 छात्राओं के बीच कुल 11 करोड़ 97 लाख 10 हज़ार रुपये की राशि उनके खाते में पहुँचाई गई। इस योजना के तहत लाभुकों को आच्छादित करने में राज्य में गढ़वा जिले का छठा स्थान है। इसी प्रकार प्री मैट्रिक छात्रवृति योजना के तहत 1-8 के 88086 छात्रों के बीच 15 करोड़ 41 लाख 64 हज़ार रुपये तथा 9-10 के 11176 छात्रों के बीच 5 करोड़ 29 लाख 2 हज़ार रुपये अर्थात कुल 99262 छात्रों के बीच कुल 20 करोड़ 44 लाख 56 हज़ार रुपये की राशि लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई।
इस प्रकार यदि देखा जाए तो विभिन्न योजनाओं के तहत कुल 01 लाख 89 हज़ार लाभुकों के बीच कुल 52 करोड़ 87 लाख 41 हज़ार रुपये की राशि का हस्तांतरण लाभुकों के खाते में डीबीटी के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play