whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224779
Loading...


गढ़वा के 200 शिक्षकों ने ट्वीट कर अंतर जिला ट्रांसफर व सेवा संपुष्टि की शिक्षा मंत्री से किया मांग

location_on गढ़वा access_time 29-Jul-20, 11:01 PM visibility 662
Share



गढ़वा के 200 शिक्षकों ने ट्वीट कर अंतर जिला ट्रांसफर व सेवा संपुष्टि की शिक्षा मंत्री से किया मांग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ के राज्य स्तरीय अंतर जिला स्थानांतरण एवं लंबित सेवा संपुष्टि की मांग को लेकर, पलामू प्रमंडल में 2015 16 एवं 2019 नियुक्त शिक्षकों ने दो दिवसीय 28 एवं 29 को खुलकर ट्विटर पर शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ट्वीट किया गया । राज्य भर से 7000 शिक्षकों ने ट्वीट किया । गढ़वा से 200 शिक्षकों ने ट्वीट कर अंतर जिला स्थानांतरण एवं सेवा संपुष्टि की मांग की । संघ की ओर से यह मांग की गई है कि, प्रारंभिक विद्यालयों में नियुक्त होकर दूसरे जिले में पदस्थापित शिक्षकों को एक बार अंतर जिला स्थानांतरण का सामूहिक अवसर देकर उन्हें उनके घर वापसी कर दी जाए । ताकि राज्य की बेहतरी में शिक्षक अपनी महती भूमिका का निर्वहन बेखौफ और तनावमुक्त होकर कर सकें ।
नियुक्ति के समय त्रुटि पूर्ण नियुक्ति प्रक्रिया अपनाए जाने के कारण गृह जिले में नियुक्त नहीं हो सके । अंतर जिला स्थानांतरण नियमावली में शिक्षकों को पूरे सेवाकाल में एक बार अंतर जिला स्थानांतरण का प्रावधान था , जिसे 2019 में संशोधित कर सामान्य रूप से अंतर जिला स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई है । जो शिक्षकों के हित में नहीं है । संघ ने अंतर जिला स्थानांतरण चाहने वाले शिक्षकों की ऑनलाइन सूची तैयार की है जो जल्द ही शिक्षा मंत्री को सौंपा जाएगा । अपने राज्य में ही घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर दूसरे जिले में प्रवासी की तरह रह कर , कोरोना संक्रमण आपदा में पिछले कई महीनों से अपने परिजन से नहीं मिल सके हैं । राज्य से निर्देश मिलने के बावजूद अभी तक सेवा संपुष्टि नहीं होता ना दुर्भाग्यपूर्ण है ।
प्रारंभिक विद्यालय के शिक्षकों का सेवा संपुष्टि जानबूझकर जिला कार्यालय द्वारा लंबित रखा गया है । सेवा संपुष्टि नहीं हो पाने के कारण विकलांग और पति पत्नी का भी अंतर जिला स्थानांतरण का प्रस्ताव जिला से नहीं भेजा जा रहा है । जो शिक्षकों के लिए बेहद चिंताजनक है । संघ द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार आंदोलन की अगली कड़ी में 4 एवं 5 अगस्त को फेसबुक के जरिए शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से अंतर जिला स्थानांतरण एवं सेवा संपुष्टि की मांग की जाएगी । उपर्युक्त समस्याओं का निदान बेहतरी के लिए जरूरी है ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play